Bhojpur

श्रीराम के राज्य की कल्पना आज के प्रवेश में हुई तो यह” कलयुग “से त्रेतायुग”हो जाएगा “

राष्ट्रीय महिला परिषद माचा स्वामी महिला सेवा समिति द्वारा श्री सीताराम विवाह महोत्सव,महावीर मंदिर रामना मैदान आरा नवम दिवस प्रातः बेला पूर्व आवाहित देवी देवताओं की पूजन वैदिक रीति रिवाज से आचार्य श्री ज्योति पाठक ने कराई। श्री रामचरित्र मानस पाठकर्ता श्री शशि भूषण जी महाराज ने कहा जब श्रीराम लंका से अयोध्या पधारे तब भरत जी और श्रीराम के मिलन हुई जैसे प्राण का शरीर से मिलाप हुई, श्रीराम जी जब राजा हुए तो उनके राज में की दुखी नहीं सब सुखी और निरोगी रहे। श्रीराम के राज्य की कल्पना आज के प्रवेश में हुई तो यह” कलयुग “से त्रेतायुग”हो जाएगा ” संसार की परिभाषा यानी रोज आपके हाथों से निकलता जय यही संसार है “

वही दोपहर २.३० से ५.३० तक श्रीमद भागवत कथा व्यास श्री प्रेममूर्ति प्रदीप जी महाराज श्रीधाम वृन्दावन से पधारे श्रीमद भागवत कथा में कहा कि श्रोताओं की यदि श्रवण पवित्र हो , मन चंचल न हो और भागवत जी का एक श्लोक जीवन में उतारते हैं तो इस जीव का कल्याण होता हैं,जितनी याद हम ईश्वर के करते है उतनी से ज्यादा परमात्मा हमे भी याद करते है,भक्ति परमात्मा की प्रियतमा पर यही सहज में मिलती है वह भी सत्संगी से या बार बार उनकी याद में लीन रहने से जैसे “सुदामा चरित्र पर कहा यदि हम ईश्वर से चोरी करेंगे तो उसका फल सुदामा की तरह ही जाएगा ” सुदामा चरित्र को विस्तार और प्रभु की 16108 विवाह की विवेचना किया। आज श्रीसीताराम विवाह महोत्सव मंच के अंतर्गत श्री रामचरित्र मानस पाठ और श्रीमद भागवत कथा की विराम दिवस हुई 08.12.2024 को हवन पूर्णाहुति भंडारा होगी।इस आयोजन में पूर्ण रूप से सहयोग मारवाड़ी समाज और साथ में महिला समिति के मुख्य सदस्यों लालती सिंह, राधा शर्मा,लीला सिंह,ऊषा पाण्डेय,उर्मिला सिंह, राधिका देवी,विमला देवी, जया देवी,अर्चना सिंह,रंजू देवी,पुष्पा सिन्हा , उर्मिला सिन्हा,मिथिलेश देवी, बसंती देवी, आशा देवी,बसंती देवी, रविशंकर तिवारी, जयप्रकाश तिवारी,अरुण शर्मा,अशोक पाण्डे, उमेश तिवारी और पुलिस अधिकारी से धार्मिक संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे