Ara

विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया

आज दिनांक 7.12.20124 को जिला विधिक सेवा प्राधिकार, भोजपुर, आरा के तत्वाधान मे जगदीशपुर के सवारथ साहू बालक प्लस टू हाई स्कूल के प्रांगण में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया । शिविर के माध्यम से पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के उदेश्य से ऑन द स्पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता ऑन ” द एनवायरनमेंट” आयोजित की गयी,

पेंटिंग के माध्यम से छात्र- छात्राओं द्वारा पर्यायावरण बचाने के संदेश दिये गये।वही शिविर मे पर्यावरण के कानूनी बिन्दुओ की जानकारी शिक्षकों, छात्र-छात्राओं एवम् स्थानीय ग्रामीणों के बीच पैनल अधिवक्ता शशिकांत द्वारा दी गयी

पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के प्रावधानों की विस्तार से चर्चा पैनल अधिवक्ता शशिकांत द्वारा विधिक् जागरूकता शिविर मे की गयी। विधिक जागरूकता शिविर मे पी एल वी मनोज कुमार ओझा, अशरफ खान ने पर्यावरण बचाओ के बारे में छात्रों को जानकारी दिये।

नंदनी कुमारी