बिहार महिला क्रिकेट टीम ने इस मैच को 81 रनों से जीतकर कप कब्जा किया।
बिहार महिला क्रिकेट टीम ने उत्तर प्रदेश महिला क्रिकेट टीम को 81 रनों से पराजित किया।औरंगाबाद के हसपुरा में आयोजित मिलियन महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में बिहार महिला क्रिकेट टीम बनाम यूं पी महिला क्रिकेट टीम के बीच खेला गया।

उत्तर प्रदेश महिला क्रिकेट टीम की कप्तान ने टॉस जीतकर बिहार महिला क्रिकेट टीम को बैटिंग करने के लिए आमंत्रित किया। बिहार महिला क्रिकेट टीम की कप्तान प्रियांशी रानी और आकांक्षा सलामी बल्लेबाज के तौर पर मैदान पर गई। दोनों ही बल्लेबाज के बीच 29 रनों की साझेदारी से बिहार महिला क्रिकेट टीम को मजबूती प्रदान करने का काम किया। कप्तान प्रियांशी रानी 3 चौका की मदद से 25 रन बनाए आउट हो गई। दुसरे विकेट के तौर पर अमृता पिच पर गई। अमृता और आकांक्षा ने तबतौर रन बना शुरू किया। दूसरे विकेट के लिए आकांक्षा और अमृता ने शतकीय साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति प्रदान किया। आकांक्षा ने 32 गेंद पर एक छक्का चार चौके की मदद से 48 रन पर आउट हो गई।

वहीं अमृता ने 34 गेंद पर 6 चौंक की मदद से नाबाद 52 रन बनाए। बिहार महिला क्रिकेट टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 151 रनों का विशाल लक्ष्य उत्तर प्रदेश महिला क्रिकेट टीम के समझ रखा। उत्तर प्रदेश महिला क्रिकेट टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए सिल्पी ने एक विकेट, स्वेता ने एक विकेट प्राप्त किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए उत्तर प्रदेश की टीम 12 ओवर में 7 विकेट खोकर 70 रन ही बना पाई।

बिहार महिला क्रिकेट टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए श्रेया सुहानी ने सर्वाधिक तीन विकेट, वर्षा ने दो विकेट, प्रिया और कप्तान प्रियांशी रानी ने एक एक विकेट प्राप्त किया। बिहार महिला क्रिकेट टीम ने इस मैच को 81 रनों से जीतकर कप कब्जा किया। अमृता को ऊमैन आफ द मैच चुना गया। बिहार महिला क्रिकेट टीम के विजयी होने पर यशवंत नारायण, संजय राय,अभय विश्वास भट्ट,ज्योति कुमार,सुरेश मिश्रा, रजनीश पाण्डेय, नीरज कुमार सिंह ने महिला क्रिकेट टीम को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
