किसी भी योजना में गड़बड़ी करने वालो को बख्शा नही जाएगा _विधायक विशाल प्रशांत

आज जिला ग्रामीण विकास अभिकरण द्वारा आयोजित जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति दिशा के बैठक में भाग लेने आज तरारी के नवनिर्वाचित विधायक विशाल प्रशांत उर्फ सुशील पांडेय जी आरा पहुँचे। बैठक में भाग लेने पहुचे विधायक विशाल प्रशांत चुनाव जीतने के बाद प्रथम बार आरा पहुचने पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। बैठक में भाग लेने से पूर्व विधायक विशाल प्रशांत ने संविधान निर्माता भीम राव अम्बेडकर, बाबू कुंवर सिंह एवं समाजवादी पुरोधा जय प्रकाश नारायण जी के प्रतिमा पर अपने कार्यकर्ताओं के साथ माल्यार्पण कर नमन किया। उसके बाद बैठक में भाग लेने जिला समाहरणालय स्थित सभागार पहुचे। जहाँ इन्होंने क्षेत्र के विकास से सम्बंधित कई मुद्दों को उठाया। वही खाद्य वितरण प्रणाली में अनियमितता की भी जांच की मांग की। विधायक विशाल प्रशांत ने बताया कि खाद्य वितरण में गड़बड़ी की शिकायत लगातार आ रही है।

गरीबो को 5 किलो मिलने वाले अनाज में मात्र 4 किलो मिल रहा जो जांच का विषय है। वही स्वास्थ्य, शिक्षा, मनरेगा, सड़क विभाग से सम्बंधित समस्या पर भी ध्यान आकृष्ट कराया। इन्होंने कहा कि तरारी विधानसभा क्षेत्र में किसी भी योजना में गड़बड़ी करने वालो को बख्शा नही जाएगा। वही इन्होंने जिला प्रशासन से कहा कि गरीबो को मिलने वाली योजना का सही से मूल्यांकन कर जरूरतमंद लोगों को फायदा पहले दिया जाए। बैठक से निकलने के बाद इन्होंने कहा कि सरकार क्षेत्र के विकास के लिए सदैव तैयार है और मुझे खुशी है कि इस पर करवाई भी तेज हो गई है जिसके कारण कई योजना धरातल पर दिखने लगे है।
इसके बाद विधायक विशाल प्रशांत जदयू जिलाध्यक्ष संजय सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी लेने पहुचे और हर सम्भव मदद करने को कहा।
इसके बाद भाजपा द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में भाग लिए।
कार्यक्रम के नीलेश उपाध्याय, अभय विश्वास भट्ट, अंकित राय, नीरज राय मुखिया, शशि ठाकुर,गोपाल जी,गोलू यादव, कुणाल पांडेय समेत कई थे।
Report
Nandani Kumari Singh
