जय मां काली बखोरापुर वाली मंदिर प्रांगण में 151 गणमान्य लोगों को सम्मानित किया गया.

जय मां काली बखोरापुर वाली मंदिर प्रांगण में शिवरात्रि के शुभ अवसर पर 24 घंटे का अखंड हरी नाम संकीर्तन का आयोजन किया गया तथा इस मौके पर पदम श्री प्राप्त डॉक्टर भीम सिंह भवेश को सम्मानित किया गया.

जिसकी अध्यक्षता होटल मौर्य के डायरेक्टर श्री बी0डी0 सिंह ने किया तथा संचालन मां काली मंदिर ट्रस्ट के मुख्य संरक्षक सुनील सिंह गोपाल ने किया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर विजय गुप्ता एवं डॉक्टर सुनीता गुप्ता थी. पदम श्री प्राप्त श्री भीम सिंह ने कहा कि मुझे जीवन में जितना भी मान सम्मान मिला वह माता दरबार का देन है. और हम जीवन भर गरीबों की सेवा करते रहेंगे. कार्यक्रम के दौरान कुल 151 गणमान्य लोगों को सम्मानित किया गया. सभी आए सम्मानित लोगों को मुख्य संरक्षक सुनील सिंह गोपाल बी0डी0 सिंह तथा मीडिया प्रभारी अखिलेश बाबा ने माता का चुनरी तथा प्रसाद देकर सम्मानित किया.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री वी0डी0 सिंह जी ने कहा कि हम सब का सौभाग्य है कि शिवरात्रि के पावन अवसर पर शिव मंदिर प्रांगण में 24 घंटे का अखंड हरिराम संकीर्तन का आयोजन किया गया यह परंपरा बरसों से चली जा रही है. तथा माता दरबार में आए सभी गणमान्य लोगों को सम्मानित करना हम सब का धर्म है. सुनील सिंह गोपाल ने कहा कि जब से मंदिर की स्थापना हुई है तब से गणमान्य लोगों को इस मंदिर प्रांगण में हमेशा सम्मानित किया गया है.और यह परंपरा निरंतर चलता रहेगा तथा इसके साथ ही समाज के सभी वर्गों को एक साथ लेकर मंदिर का विकास कार्य भी चलता रहेगा. कार्यक्रम को सफल बनाने में रविशंकर सिंह भाई बरमेश्वर भाग्यमणि देवी कर्नल राणा प्रताप सिंह सोनाली सिंह अजय सिंह मनमोहन तिवारी लक्ष्मण तिवारी आदि काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.
