भोजपुर जिला बास्केटबॉल संघ के तत्वाधान में आयोजित अंतर विद्यालय बास्केटबॉल प्रतियोगिता स्थानीय कैथोलिक मिशन उच्च विद्यालय में आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन कैथोलिक मिशन स्कूल के फादर सिल्वेस्टर एस.जे. प्रधानाध्यापक कैथोलिक मिशन स्कूल आरा ने बास्केटबॉल खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया इस प्रतियोगिता में बालक वर्ग में यादव विद्यापीठ, कैथोलिक मिशन स्कूल, जीन पॉल ,जीन पॉल सीनियर, केंद्रीय विद्यालय, जीडी गोयंका ,आरटीएस स्कूल ,माउंट लिटर, एस बी विद्यालय एवं बालिका वर्ग में माउंट लिटर केंद्रीय विद्यालय जिन फल सब सब स्कूल कैथोलिक मिशन विद्यालयों ने हिस्सा लिया।

आज बालक वर्ग में पहला मैच यादव विद्यापीठ और कैथोलिक मिशन स्कूल के पीछे चला गया जिसमें यादव स्कूल ने कैथोलिक मिशन को 19/7 से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया। वहीं बालिका वर्ग में पहला मैच एस बी एस बी स्कूल बनाम जी डी गोयनका के बीच खेला गया जिसमें एस बी एस बी स्कूल ने जीडी गोयंका को 15/04 से पराजित किया। वही दूसरा मैच माउंट लिट्ररा बनाम केंद्रीय विद्यालय के बीच खेला गया जिसमें माउंट लिटरा ने केंद्रीय विद्यालय को 21 /3 से पराजित किया। सभी मैच के निर्णायक पुष्कर कुमार सिंह रितेश कुमार अंकिता कुमारी अंकित कुमार सनी राज नेहा कुमारी थे। इस मौके पर रजनीश कुमार पांडे सर्वजीत कुमार संयुक्त सचिव बास्केटबॉल अक्षय कुमार अंजली पांडे उपस्थित थे।

Sanjay Ray / Satya News