संत सम्मेलन आयोजन को लेकर हुआ बैठक, जुटेंगे सभी धर्मावलम्बी
22 जून को आरा के ग्रैंड रिसोर्ट में होने वाले संत सम्मेलन को लेकर बैठक स्थानीय पार्क व्यू होटल के सभागार में हुई। जिसकी अध्यक्षता सम्मेलन के संयोजक अजय सिंह एवं संचालन धर्म जागरण समन्वय बिहार प्रान्त के संयोजक अरुण जी ने किया।

इस मौके पर सम्मेलन को सफल बनाने के लिए विचार विमर्श किया गया। बैठक में उपस्थित लोगों ने इसे सफल बनाने एवं इसे भव्य बनाने के लिए रणनीति बनाई गई। कार्यक्रम के संयोजक अजय सिंह ने बताया कि इस सम्मेलन में भोजपुर और बक्सर के सभी मठ मंदिरों के पुजारी, आचार्य, कथा वाचक, पुरोहित भाग लेंगे। इसके लिए कार्यकर्ताओ का समूह गाँव गाँव जाकर सम्पर्क कर रहा।

वही धर्म जागरण समन्वय दक्षिण प्रान्त के परियोजना सह प्रमुख यशवन्त नारायण ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर जगह जगह तोरणद्वार बनाया गया है वही बैनर पोस्टर भी लगाया गया है। सम्मेलन में आए सभी सन्तो का स्वागत किया जाएगा। वही धर्म जागरण जिला प्रमुख मिथलेश जानकी जी ने बताया कि कार्यक्रम में महिला पुजारी की भी अहम भूमिका होगी। इन्होंने बताया कि सन्तो के स्वागत में महिला धर्मावलम्बी की टोली मौजूद रहेगी।बैठक का समापन कल्याण मंत्र के उच्चारण से हुआ।

इस मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओ में विभु सिंह, संजीव , विक्की, हरि ओम, नीतीश, तेजप्रताप सिंह,जय श्री राम जी, शैलेन्द्र कुंवर, टिंकू सिंह, प्रेम सिंघानिया, प्रज्ञा पुत्र निर्मल, प्रभात कुमार, शुभम, युवराज, डब्लू सिंह जी समेत कई थे
Sanjay Ray / Satya News
