वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में आयोजित प्रथम अंतर विधालय साफ्टबाल क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित किया जा रहा है। जिसमें भोजपुर जिला के 16 विद्यालयों ने हिस्सा लिया है। आज संभावना आवासीय विद्यालय बनाम ज्ञान ज्योति आवासीय विद्यालयके बीच खेला गया।इस मैच का उद्घाटन भोजपुर जिला सॉफ्टबॉल क्रिकेट संघ के सचिव कुंदन राज सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया संभावना आवासीय स्कूल ने टॉस जीत कर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। निर्धारित 10 ओवर के मैच में ज्ञान ज्योति ने 123 रन 10 विकेट खो कर बनाया।

ज्ञान ज्योतिआवासीय विद्यालयकी ओर से बल्लेबाजी करते हुए । नमन ने 64 रन अंकित ने 20 रन वरुण और आयुष ने पांच-पान रनों का योगदान दिया गेंदबाजी करते हुए संभावना आवासीय विद्यालय के तरफ से कप्तान निलेश ने सर्वाधिक पांच विकेट रिशु ने दो विकेट सुमित दो विकेट और आयुष ने एक विकेट प्राप्त किया लक्ष्य का पीछा करने उतरी संभावना आवासीय विद्यालय ने दस विकेट खोकर 122 रन बना पाया। संभावना आवासीय विद्यालय की ओर से बल्लेबाजी करते हुए । अयान 35 रन विशाल 18 रन रिशु 19 रन आदित्य ने 12 रनों का योगदान दिया। रोमांचक मुकाबले में ज्ञान ज्योति ने इस मैच को एक रन से संभावना आवासीय विद्यालय को पराजित किया। बेहतरीन प्रदर्शन के लिए नमन को मैन ऑफ दी मैच निरज कुमार सिंह अंतर्राष्ट्रीय तीरंदाजी कोच मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इस मैच के निर्णायक आर्यन एवं हर्ष स्कूल की भूमिका में मोहित सिंह थे। इस मौके पर राजवीर पांडे कुंदन राज सिंह अमर कुमार निलेश निखिल उपस्थित थे।

