“पेड़ नहीं होंगे तो सोचो तुम कैसे जी पाओगे

स्थानीय शान्ति स्मृति संभावना आवासीय उच्च विद्यालय, शुभ नारायण नगर, मझौवाँ, आरा के परिसर स्थित जुबली हॉल में “विश्व पर्यावरण दिवस- 2025” कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के निदेशक डॉ. कुमार द्विजेन्द्र और प्राचार्या डॉ. अर्चना सिंह की गरिमामणी उपस्थिति में हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की छात्राओं द्वारा पर्यावरण गीत “पेड़ नहीं होंगे तो सोचो तुम कैसे जी पाओगे” से किया गया। तत्पश्चात विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा पर्यावरण से संबंधित चित्रकला का अद्भूत प्रदर्शन किया गया।

बच्चों द्वारा निर्मित इस चित्रकला में पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण आदि से संबंधित मानकों को दर्शाने की कोशिश की गई। इस पेन्टिंग में विद्यालय के लगभग 50-60 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। जिसमें सारिका सिंह, अर्चना चौधरी, तपस्या भारद्वाज, अर्चना सिंह, वेदिका सिन्हा, आलोक अतुल्य, प्रतिज्ञा सिंह, आर्यन सिंह, अकांक्षा पाण्डेय, खुशी कुमारी, ईशान्त कुमार, ध्रुव कुमार मिश्रा, अविनाश कुमार दूबे, अनुपम राज, खुशी जहाँ थी।

पर्यावरण दिवस, के इस अवसर पर विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण का कार्यक्रम हुआ जिसमें विद्यालय की प्राचार्या, निर्देशक, शिक्षक एवम् छात्र-छात्रा शामिल हुए। कार्यक्रम में उपस्थित सभी के द्वारा पर्यावरण को बचाने का संकल्प लिया गया।

शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी एक विशेष अभियान कार्यक्रम एक पेड़ माँ के नाम 2.0 यूट्यूब का सीधा प्रसारण विद्यालय के सभागार में दिखाया गया, जिसमें सभी शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के वरीय शिक्षक श्री अरविन्द ओझा द्वारा किया गया।
