सम्पूर्ण क्रांति दिवस पर लोक नायक जयप्रकाश नारायण को याद किया गया

सम्पूर्ण क्रांति दिवस के अवसर पर जयप्रकाश स्मारक कलेक्ट्री, तालाब, आरा के तरफ से सुबह 7 बजे लोक नायक जयप्रकाश नारायण की मूर्ति पर माल्यार्पण और सम्पूर्ण क्रांति की आवश्यक्ता पर एक विचार गोष्ठी आयोजित की गई।
ठीक सुबह 7 बजे सबसे पहले माल्यार्पण पूर्व विधायक व जे पी सेनानी रमाकांत ठाकुर, सुशील तिवारी, गुलाब चंद प्रसाद, बैजनाथ पासवान ने सामूहिक रूप से अपने नायक की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।उस वक्त उपस्थित लोगों ने जोड़दार नारा लगाए।

सम्पूर्ण क्रांति अब नारा है।
भावी इतिहास हमारा है।। जयप्रकाश अमर रहे।
उस के बाद उपस्थित लोगों ने बारी-बारी से पुष्प अर्पित किया।
उसके बाद विचार गोष्टी प्रारम्भ हुई, जिसकी अध्यक्षता रमाकांत ठाकुर और संचालन, समाजिक कार्यकर्ता व रंगकर्मी,अशोक मानव ने किया। विषय प्रवेश करते हुए उन्होंने कहा कि हर साल इस स्मारक पर सम्पूर्ण क्रांति दिवस के साथ हम सभी जे पी को मानने वाले लोग संकल्प करते हैं कि हम सम्पूर्ण क्रांति के लिए सत्तत सामूहिक प्रयास करते रहेगें।
गोष्ठी के मुख्यवक्ता जे पी सेनानी सुशील तिवारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि जिस विचार को उत्साह से जयप्रकाश नारायण ने 5 जून 19 74 को गाँधी मैदान की सभा में सम्पूर्ण क्रंति के सूत्र का आह्वान किया था उसका परिणाम उतना सफल नहीं हुआ जितना होना चाहिए थी। फिर भी कुछ हीं लोग सही अभी भी लगे हुए हैं।

आप सब देख रहे हैं,जो लोग उस आंदोलन के नेतृत्वकारी थे व आज सत्ता और विपक्ष दोनो तरफ हैं।
उपस्थि युवा साथियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि फिर भी आप को निराश होने की जरूरत नहीं है। बल्की इस संकल्प को आप सभी को मिल कर साकार करना है।
अंत मे रमाकांत ठाकुर ने अपने अध्यक्षीये सम्बोधन में कहा कि जीस भ्र्ष्टाचार के खिलाफ सम्पूर्ण क्रांति का आह्वान हुआ था उसमें हम सभी विफल रहे, लेकिन इस विचार को एक न एक दिन सभी को माना हीं पड़ेगा, नहीं तो और कोई चारा नहीं है। उन्होंने गोष्टी के समाप्ति पर उस वक्त आंदोलन के समय प्रमुखता से जो नारा लगाया जाता था उसे लगाया “सच कहना अगर बगावत है तो, समझो हम भी बागी हैं।”
माल्यार्पण और पूरे कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों में रमाकांत ठाकुर, गुलाब चन्द प्रसाद, सुशील तिवारी, गंगा सिंह, बैजनाथ पासवान, अशोक मानव, ब्रजेश यादव, साहेब लाल यादव, अनिल तिवारी (दीपू) गोरख नाथ मिश्रा, बिनोद कुमार, अजय, मो•फिरोज आलम, मो•चाँद, सुनील कुमार, रविंदर प्रसाद, वैजनाथ यादव, भोला भट्ट।
अशोक मानव
