मुज़फ्फरपुर एवं हसन बाजार बालिका दुष्कर्म कांड के विरोध में जनसुराज पार्टी का कैंडल मार्च

सरकार से जवाब की मांग मुज़फ्फरपुर एवं हसन बाजार में बालिका दुष्कर्म कांड के खिलाफ जनसुराज पार्टी की जिला इकाई द्वारा आज जयप्रकाश नारायण स्मारक से एक कैंडल मार्च निकाला गया।

प्रदर्शनकारियों ने “बिहार की बेटियों पर अत्याचार नहीं सहेंगे”, “डबल इंजन की सरकार जवाब दो” जैसे नारे लगाते हुए शहर की सड़कों पर विरोध मार्च निकाला।यह कैंडल मार्च नगर थाना चौक पर पहुँचकर एक नुक्कड़ सभा में परिवर्तित हो गया,

जहाँ पार्टी की नेत्री व जिला परिषद सदस्य परिधि गुप्ता ने इस मामले में नीतीश सरकार पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, “बेटियों के साथ यह अमानवीय अत्याचार कब रुकेगा? मैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस पर स्पष्ट जवाब चाहती हूँ।”सभा में जनसुराज पार्टी के कई अन्य प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद थे,

जिनमें चंद्रभानु गुप्ता, अशोक मानव, जाकिर हुसैन, देवेंद्र यादव,बम ओझा, सोनू पासवान, धीरेंद्र पांडेय, अनिल मिश्रा, कमलेश सिंह , सुधीर मिश्रा , वरुण देव समेत दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे।

जनसुराज पार्टी ने साफ किया कि जब तक दोषियों को कड़ी सजा और सरकार से स्पष्ट जवाब नहीं मिलेगा, तब तक यह जन आंदोलन जारी रहेगा।