प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन पर होगा दौड़ प्रतियोगिता

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी के 75वे जन्मदिन के मौके पर अंबेडकर सेवा समिति के बैनर तले 17 सितंबर 2025 को दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसकी जानकारी समिति के अध्यक्ष अभय विश्वास भट्ट, सचिव यशवन्त नारायण, क्रिकेट एकेडमी के कुमार विजय, तीरंदाजी एकेडमी के नीरज सिंह, भाजपा नेता नरेंद्र सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता जितेंद्र शुक्ला,राजेश साहू,सुनील चौधरी, योगेंद्र पांडेय ने स्थानीय एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में दी ।

समिति के सचिव यशवन्त नारायण ने बताया की पुरुष एवं महिला दो वर्ग में तीन प्रतियोगिता होगा। जिसमें पुरुष वर्ग का दौड़ 5 किलोमीटर का जो बामपाली से शुरू होकर स्टेडियम गेट तक, दूसरा 1600 मीटर का रमना मैदान के चारो तरफ और तीसरा महिला वर्ग का 1600 मीटर का ही रमना मैदान के चारो तरफ होगा। प्रतियोगिता की शुरुआत 5 बजे सुबह से होगा।

अध्यक्ष अभय विश्वास भट्ट ने बताया कि इसमें भाग लेने वाले सभी धावक अपना निःशुल्क नाम उसी दिन लिखवा सकते है। तीनो वर्ग में प्रथम , द्वितीय एवं तृतीय आने वालों को नगद राशि एवं मोमेंटो दी जाएगी वही टॉप टेन आने वाले को विशेष उपहार दिया जाएगा।

क्रिकेट एकेडमी के कुमार विजय ने बताया कि यह खुला प्रतियोगिता है इसमें हर जगह से धावक भाग ले सकते है। इन्होंने बताया कि अभी तक बिहार एवं उत्तर प्रदेश के धावक की आने की सूचना मिली है। तीरंदाजी एकेडमी के कोच नीरज सिंह ने कहा कि इस प्रतियोगिता के लिए जर जगह पत्र भेजा जा रहा है वही सोशल मीडिया से भी प्रचार प्रसार किया जा रहा है।