मोदी जी के जन्मदिन पर दौड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोजन एमएलसी जीवन कुमार एवं भाजपा नेता प्रेम रंजन चतुर्वेदी ने विजेता को किया सम्मानित

देश के यशस्वी श्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी जी के 75 में जन्म दिवस के अवसर पर अंबेडकर सेवा समिति एवं रमना विकास समिति के तत्वाधान में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष अभय विश्वास भट्ट एवं संचालन सचिव यशवंत नारायण ने किया।

सर्वप्रथम इस मौके पर उपस्थित धावकों ने नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, भारत माता की जय का नारा लगाया। पहले दौड़ प्रतियोगिता 5 किलोमीटर की हुई जो बामपाली से चंदवा मोड़,गिरिजा मोड, पकड़ी चौक, जज कोठी मोड होते हुए स्टेडियम गेट पर आकर समाप्त हुआ। सभी धावकों को हरी झंडी एमएलसी जीवन कुमार ने दिखा कर रवाना किया।

इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रोहन कुमार, द्वितीय स्थान नीतीश कुमार एवं तृतीय स्थान राजकुमार ने प्राप्त किया। तत्पश्चात 1600 मीटर का पुरुष एवं महिला वर्ग का दौड़ रमना मैदान के सर्कल में हुआ।

जिसका हरि झंडी एमएलसी जीवन कुमार, भाजपा नेता प्रेम रंजन चतुर्वेदी, लोजपा आर नेता राजेश शाहू, शम्भू चौरसिया ने दिखाया। इसमें पुरुष वर्ग में प्रथम , द्वितीय एवं तृतीय पर क्रमशः सुनील राजभर,महेश बाबू, मुन्ना कुमार तथा 1600 मीटर के महिला वर्ग में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर क्रमशः सुमन पटेल, सपना कुमारी, तुलसी कुमारी ने प्राप्त किया।

इसके बाद सभी को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमएलसी जीवन कुमार,भाजपा नेता प्रेम रंजन चतुर्वेदी, राजेश साहू, भाजपा नेता शम्भू चौरसिया ने सभी विजेता को नगद पुरस्कार, मोमेंटो एवं मेडल देकर सम्मानित किया। एमएलसी जीवन कुमार को समाजसेवी संजय राय, भाजपा नेता प्रेम रंजन चतुर्वेदी को कुमार विजय, शम्भू चौरसिया को तीरंदाजी कोच नीरज सिंह ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।

इस मौके पर अपने सम्बोधन में एमएलसी जीवन कुमार ने कहा कि आज हम सब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी जो भारत के नव निर्माण कर्ता है का जन्मदिन मनाकर हमसब गौरवान्वित महसूस कर रहे है। यह दौड़ हमे अपने अंदर सकारात्मक पहल महसूस कराता है। आज पूरे देश मे प्रधानमंत्री जी का जन्मदिन हर वर्ग से मनाया जा रहा है।

धन्यवाद ज्ञापन सत्य चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक संजय राय ने किया। इस मौके पर उपस्थित प्रमुख आयोजक में सुनील चौधरी, योगेंद्र पांडेय, धनु, मोहन सिंह, कुमुद रंजन दुबे,अनिल कुमार, रोहित, प्रिया कुमारी, कुमकुम, भाग्य,लक्ष्मी, नीरज समेत कई मौजूद थे।