महावीर मंदिर के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया जो कि हमेशा लोगों के बीच में यादगार बना रहेगा.

बखोरापुर मंदिर प्रांगण में मेमोरियल हॉल का उद्घाटन बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह सांसद शांभवी चौधरी बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी तथा स्वo आचार्य किशोर कुणाल जी की पत्नी अनीता कुणाल ने संयुक्त रूप से किया. जिसमें बखोरापुर मंदिर ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय जगनारायण तिवारी, द्वारिका सिंह, आचार्य किशोर कुणाल तथा श्री BD सिंह के माता जी सोनाझरी देवी के प्रतिमा का अनावरण किया गया. मेमोरियल हॉल बहुत ही सुंदर तरीके से बनाया गया है. अंदर तथा बाहर से बहुत सुंदर तरीके से सजाया गया है.इस अवसर पर संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अंजनी सिंह के नेतृत्व में जियालाल ठाकुर सोनी पांडे मोनू राजा सहित काफी संख्या में कलाकारों ने हिस्सा लिया. मीडिया प्रभारी अखिलेश बाबा ने बताया कि कार्यक्रम का संचालन मुख्य संरक्षक सुनील सिंह गोपाल ने किया. आने वाले सभी आगंतुक अतिथियों को मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री BD सिंह रविशंकर सिंह माता का चुनरी तथा बुके देकर सम्मानित किया.

जदयू महासचिव छोटू सिंह पूर्व विधायक अजीत सिंह सांसद महाचंद्र प्रसाद सिंह सनय कुणाल अशोक चौधरी तथा सभापति अवधेश नारायण सिंह के अलावा सांसद शांभवी चौधरी ने भी संबोधित किया शाम्भवी चौधरी ने बताया कि हमारे ससुर आचार्य किशोर कुणाल जी ने धर्म के बीच उपजे विवाद को खत्म करने का बहुत अच्छा कार्य किया थे. वे मंदिरों में दलित पुजारी को रखने का भी समर्थन किया था. ताकि आपस में सामंजस्य बना रहे. उन्होंने महावीर मंदिर के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया जो कि हमेशा लोगों के बीच में यादगार बना रहेगा. सभापति अवधेश नारायण सिंह ने कहा कि जय मां काली बखोरापुर वाली का झंडा पूरे विश्व में बुलंद है. यहां दर्शन करने हेतु पूरे देश-विदेश से लोग आ रहे हैं यह भोजपुर तथा बिहार वासियों के लिए गर्व की बात है. इस मौके पर काफी संख्या में लोग जुटे हुए थे कार्यक्रम को सफल बनाने में रामनाथ चौरसिया कमल किशोर सिंह सत्येंद्र सिंह कंचन जी गोल्डन कुमार सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित हुए.