Satya

भागवत कथा एवं रामलीला के सफल आयोजन को ले कार्यक्रम स्थल पहुँचे आयोजक मण्डल के सदस्य

आरा: 13 दिसम्बर 2024आरा के स्थानीय रमना मैदान स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर के प्रांगण में आयोजित हो रहे भागवत कथा एवं रामलीला महोत्सव की सफलता को लेकर आयोजन समिति के सदस्य कार्यक्रम स्थल पहुँचे। जिसकी नेतृत्व महंत सुमन बाबा एवं गुड्डू सिंह बबुआन ने किया।


इस दौरान कार्यक्रम की सफलता को लेकर चर्चा की गई। इस मौके पर आगत अतिथियों के स्वागत एवं भागवत कथा में आ रही वृंदावन के प्रसिद्ध कथावाचक पूज्य अर्चना दीदी एवं अन्य कथावाचक के रहने खाने एवं अन्य संसाधनों पर विचार विमर्श हुआ। साथ ही काशी की प्रसिद्ध रामलीला मंडली द्वारा आयोजित रामलीला को लेकर भी चर्चा हुई। आयोजकों ने बताया कि रामलीला मंडल में लगभग 20 से ज्यादा कलाकार भाग लेंगे जो वर्षों से रामलीला करते आ रहे हैं, वहीं इस रामलीला मंडली ने देश के कई स्थलों पर अपनी कला के लिए खिताब भी जीते हैं। आरावासियों को एक बेहद ही आकर्षक एवं भव्य रामलीला देखने को मिलेगा। रामलीला महोत्सव को लेकर आरा वासियों में भी उत्सुकता है।


कार्यक्रम में शामिल महंत सुमन बाबा, सचिव सुनील सिंह अधिवक्ता, सुनील पाठक, संजय राय , कुमार मोहित, अभय विश्वास भट्ट, यसवंत नारायण,अंशु सिंह सिकरिवाल, चन्दन पत्रकार, समेत कई धर्मावलम्बी थे।

Sanjay Ray & Nandani Singh