Satya

महुली घाट पर पीपा पुल को अविलंब चालू करने को लेकर धरना प्रदर्शन

भोजपुर जिला अंतर्गत बड़हरा प्रखंड के महुली घाट पर पीपा पुल को अविलंब चालू कराने की मांग को लेकर स्थानीय जनता और नौजवान साथियों द्वारा आयोजित धरना प्रदर्शन को राजद ने अपना समर्थन प्रदान किया।

धरना को संबोधित करते हुए कहा कि जनता की इस जायज मांग को मजबूती से उठाने के लिए राजद सदैव प्रतिबद्ध है। साथ ही कहा कि एक तरफ नीतीश सरकार विकास के दावे कर रही है वहीं दूसरी ओर ख़्वासपुर और उस इलाके के लोग आज भी अपनी जान जोखिम में डाल कर नाव से यात्रा करने पर मजबूर हैं। पुल बंद होने से चिकित्सा, शिक्षा, और अन्य आवश्यक सेवाओं में बाधा आ रही है और सरकार एवं जिला प्रशासन बेसुध है।