Ara

फांसी के फंदे से लटका मिला वसीम का शव भाई ने लगाया ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप

टाउन थाना क्षेत्र के हवेली मस्जिद वलीगंज मोहल्ले में पत्नी के।मायके में शुक्रवार को पंखे की कुंडी से लटका पति का शव मिला। टाउन थाना क्षेत्र के धरहरा चौकी निवासी मो अब्दुल रशीद मृतक 36 वर्षीय मो वसीम के पुत्र थे।मो वसीम की शादी 2016 में नसरीन से हुई थी। नसरीन की मायका टाउन थाना क्षेत्र के हवेली मस्जिद वलीगंज है। मृतक मो वसीम पेशे से मजदूर थे। वसीम 2016 से ही अपने ससुराल वलीगंज हवेली मस्जिद में ही रहते थे और मजदूरी कर परिवार को खिलाते थे । कभी कभी वसीम अपनी मां से मुलाकात करने के लिए अपने घर आते थे तो पीछे से पत्नी नसरीन अपनी मौसी के लड़के महबूब और अन्य लोगों के साथ आती थी और घर में सबके साथ लड़ाई-झगड़ा करती थी।

मृतक वसीम के बड़े भाई मो शमीम ने बताया कि गुरुवार की रात जब मैं अपनी दुकान पर था। तभी सूचना मिली कि आपका भाई ने फांसी लगा ली है। सूचना पाकर जब मैं उसके ससुराल पहुंचा तो उसने देखा कि वह रूम में छत की कुंडी से गले में गमछा बांधे लटका हुआ है। उसका एक पैर जमीन पर और एक पैर ऊपर है। इसके बाद मैने घटना की सूचना टाउन थाना की पुलिस को दिया। सूचना मिलने के बाद टाउन थाना की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंची और शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिय सदर अस्पताल भेज दिया। जिसके बाद हमलोगों ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को घर लाया। मेरे भाई वसीम की हत्या उनकी पत्नी ,मौसेरा भाई और ससुराल के लोगों ने मिलकर किया है।साक्ष्य को छुपाने के लिय कुंडी में लटका दिया था।
वहीं
टाउन थाना के थानाध्यक्ष देवराज राय ने बताया कि थाना क्षेत्र के वलीगंज हवेली मस्जिद के पास स्थित एक घर से एक व्यक्ति का शव फांसी के फंदे से लटका मिला है।शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करा दिया गया है। घटना के संबंध में अभी तक आवेदन किसी भी पक्ष से नहीं मिला है।पुलिस अपने स्तर से घटना की जांच कर रही है। आवेदन मिलने के बाद एफआईआर दर्ज कर आगे की करवाई की जाएगी।

संजय राय