जन्मदिन के अवसर पर रालोमो नेता सुनील पाठक के वृक्षारोपण किया
पर्यावरण को संरक्षित रखने एवं वातावरण के चिंता करते हुए सत्य चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा रालोमो नेता सुनील पाठक के जन्मदिन के अवसर पर रमना मैदान प्रांगण में वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया।

रालोमो नेता सुनील पाठक के जन्मदिन के मौके पर श्री पाठक एवं उनके मित्रों ने जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए लगभग 20 सुगन्धित पौधे एवं शो प्लांट लगाया।वही सुनील पाठक ने कहा कि मित्रों के सहयोग से जन्मदिन पर वृक्ष लगाना हमारे जन्मदिन को और खास बना दिया, इसके लिए हम अपने मित्रों के आभारी है।

सिर्फ वृक्ष लगाना ही नही बल्कि उसकी उचित देखभाल करना भी हमारी जिम्मेवारी है जिसे मैं निरन्तर करूंगा। जितने वृक्ष आज लगे है उसको संरक्षित करने का संकल्प हम सबो ने लिया है।

इस मौके पर समाजसेवी यशवन्त नारायण, समाजसेवी संजय राय, रालोमो नेता सुनील पाठक, जदयू नेता अभय विश्वास भट्ट , कुंदन राज सिंह, सचिन , रजनीश पाण्डेय,युवराज,आयुष राज समेत कई लोगो ने इस कार्य मे अपनी भूमिका अदा किया।
