देश के सैनिकों के सम्मान में आईएमए ने निकाला जुलस

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन आरा के द्वारा सुबह 6 बजे आरा के रेड क्रॉस सोसाइटी के पास से ऑपरेशन सिंदूर की सफलता एवं हमारे देश की सेना का शौर्य एवं पराक्रम के उत्साहवर्धन के लिए एक प्रभात फेरी का आयोजन किया गया । इस प्रभात फेरी में हमारे आरा के सम्मानित बुद्धिजीवी, सभी चिकित्सक, खिलाड़ी एवं आम राष्ट्रप्रेमी भी शामिल हुए ।

आज आरा शहर के रमना मैदान के चारों तरफ सिर्फ देश की आन बान एवं शान राष्ट्रीय झण्डा तिरंगा ही दिखाई दे रहा था नहीं तो भारत माता की जय एवं सारे जहां से अच्छा हिंदोस्तान हमारा का ही जयघोष सुनाई दे रहा था ।

इस प्रभात फेरी में करीब एक हजार से ज्यादा आरावासी मौजूद थे । इसमे ना कोई जाती और और ना ही कोई धर्म था, और ना ही कोई छोटा या बड़ा था, था तो सिर्फ देशभक्ति से ओतप्रोत केवल देशभक्तों की एक टोली जो पूरे भोजपुर का प्रतिनिधित्व कर रही थी ।

कार्यक्रम का नेतृत्व आईएमए आरा के अध्यक्ष डॉ पी सिंह एवं सचिव डॉ विजय गुप्ता ने किया।इस प्रभात फेरी में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन आरा से जुड़े डॉ विकास सिंह ,डॉक्टर आनंद रुंगटा, डॉक्टर बालाजी, डॉक्टर राजीव रंजन,डॉ अमरजीत कुमार,डॉ जितेंद्र कुमार प्रसाद, डॉक्टर जितेंद्र कुमार सिंह, डॉ मधुकर प्रकाश, डॉ अमित जयसवाल,डॉक्टर रोहित कुमार तिवारी, डॉ मनीष कुमार, यशवंत नारायण सिंह, अभय विश्वास भट्ट ,रामकुमार सिंह,अवधेश पांडे,मजहर हसन, संजय राय, खिलाड़ी कुमार विजय,उमेश सिंह, मनोज सिंह, सफी खान, मोहम्मद अहमद, सुशील सिंह टाइगर, बबलू सिंह सहित हजारों की संख्या में उपस्थित थे ।