कैरियर कॉउंसलिंग कार्यक्रम का हुआ आयोजन , 500 से ज्यादा छात्र हुए शामिल

आज आरा शहर के कतीरा स्थित रिवोल्यूशन फिजिक्स के सभागार में एक दिवसीय कैरियर कॉउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन कॉलेजयूनी के द्वारा किया गया। जिसका उद्घाटन पद्मश्री से सम्मानित भीम सिंह भवेश ने भाजपा नेता गुड्डू सिंह बबुआन, शिक्षाविद यशवन्त नारायण, जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष अभय विश्वास भट्ट, सामाजिक कार्यकर्ता संजय राय के उपस्थिति में किया। कार्यक्रम का संचालन मीना सर नवोदय वाले ने किया।

सर्वप्रथम कॉलेजयूनी के शशि रंजन सिंह ने सभी आगत अतिथियों को अंगवस्त्र एवं माला देकर सम्मानित किया गया। पद्मश्री भीम सिंह भवेश ने कहा कि छात्रों को अभी से ही अपने भविष्य की तैयारी करनी चाहिए। इंटर के बाद बहुतेरे रास्ते है लेकिन आपको अपनी रुचि से विषय का चयन कर आगे बढ़ना चाहिए। साथ ही इन्होंने रोजगारपरक कोर्स पर जोर देते हुए कहा कि छात्रों को रेगुलर कोर्स के जगह वोकेशनल कोर्स का चयन करना चाहिए ताकि भविष्य में रोजगार के लिए परेशान होना न पड़े।

वही विशिष्ट अतिथि गुड्डू सिंह बबुआन एवं यशवन्त नारायण ने कहा कि इंटर के बाद छात्र में भ्रम की स्थिति रहती है ऐसे में इस प्रकार का कार्यक्रम छात्रों को काफी लाभांवित करने वाला होता है। वही इन्होंने पढ़ाई के विषय को गहनता से समझने की बात छात्रों को समझाई। वही संजय राय एवं कॉलेजयूनी के राजीव जायसवाल ने छात्रों से ब्यक्तिगत रूप से मिलकर उनके शंकाओं को दूर किया। वही जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष अभय विश्वास भट्ट ने कहा कि नीतीश सरकार में आपको पढ़ाई में पैसे कभी बाध्य नही होने देगी। अगर आप अभी से ही अपने लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ते है तो सरकार द्वारा स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के माध्यम से निःशुल्क पढ़ाने की ब्यवस्था की गई है। कार्यक्रम के अंत मे धन्यवाद ज्ञापन हरि सर द्वारा किया गया। कैरियर कॉउंसलिंग कार्यक्रम में लगभग 600 छात्र छात्रा शामिल हुए । बहुत से छात्रों को वही पर शंकाओं का समाधान भी किया गया।
