जिला शिक्षा पदाधिकारी भोजपुर कार्यालय सभागार में 2 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया,जिसमें वर्ल्डबिइंग इंडिया फाउंडेशन द्वारा मानसिक स्वास्थ्य एवं भावनात्मक समुत्थान विषय पर जिले के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के वार्डन प्रभारी वार्डन लेखपाल संचालक एवं संबद्ध मध्य विद्यालय के एक शिक्षक/ शिक्षिकाओं का उन्मुखीकरण किया गया.

राज्य स्तर से मुख्य प्रशिक्षक के रूप में निवेदिता,प्रतिभा एवं विराट प्रिंस उपलब्ध है।
कार्यशाला में शामिल सभी प्रतिभागियों को बेहतर जीवन कौशल एवं विषम परिस्थितियों में सामंजस्य बनाने एवं विद्यालय में एक बेहतर माहौल के साथ काम करने हेतु प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण प्रभारी के रूप में मिथिलेश कुमार सिंह द्वारा
सभी आवश्यक तैयारी करते हुए प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।

जिला शिक्षा पदाधिकारी भोजपुर श्री मानवेंद्र कुमार राय द्वारा सभी उपस्थित प्रतिभागियों से अपने दायित्व को अच्छे ढंग से निर्वहन करने एवं बेहतर माहौल में काम करने पर बल दिया।
