श्री सीताराम विवाह महोत्सव माचा स्वामी महिला सेवा समिति राष्ट्रीय महिला परिषदआरा के तत्वाधान में श्री सीताराम विवाह महोत्सव शोभायात्रा महावीर मंदिर रमना मैदान प्रांगण में 15 वा वर्ष की तैयारी की समीक्षा बैठक मंदिर प्रांगण में जहां इस आयोजन कि तय दिनांक 22.11.2025 को प्रातः 08.00 बजे मंदिर प्रांगण से शुभारंभ होकर टावन थाना, चित्रटोली रोड, बिचली रोड, सबजी रोड, आरनय देवी मंदिर, टमटम पड़ाव, जेल रोड, बड़ी मठिया, महावीर टोला व सहीद भवन होते मंदिर प्रांगण में शोभायात्रा पहुंचेगी

जिसमे समिति क़े सदस्य क़े साथ शहर क़े सैंकड़ो महिला इस समय भाग लेगी उसके बाद 23.11.2025 से 01.12.2025 तक श्री राम चरित्र मानस नवाहन पाठ के साथ श्री प्रेम मूर्ति प्रदीप जी महाराज श्री धाम वृंदावन मथुरा से पधारे उनके श्रीमुख से श्रीमद् भागवत कथा सुनने का सौभाग्य प्राप्त होगा महावीर स्थान रमना मैदान में होने जा रही है जिसकी तैयारी महिला परिषद के सभी सदस्य तन मन धन से लगी हुई है उनकी लगन के चलते ही यह आयोजन का 15 वर्ष होने जा रही है, समिति के अध्यक्ष श्रीमती लालती सिंह ने कहा कि यह आयोजन प्रभु श्री राम की है और हम सभी महिला बड़भागी है की इस पुनीत कार्य को हम सब एकता में होकर इस आयोजन को हर साल प्रभु की असीम कृपा से पूर्णता की प्राप्ति होती है

जीवन जब तक हम सबका है प्रभु के कार्य के लिए हम सभी लगे रहेंगे वहीं समिति उपस्थित सदस्यों में श्रीमती लीला सिंह, प्रभा पांडे, लक्ष्मीना शिक्षिका, आशा देवी, बसंती देवी, सुनीता देवी, उषा पांडे, प्रतिमा मधुकर, राधा शर्मा, राधिका देवी, रंजू देवी, खुशबू देवी, रीना कुमारी, रेखा देवी, जयप्रकाश तिवारी, रवि शंकर तिवारी, बंटी अरोड़ा, अविनाश यादव, विमला देवी, उर्मिला सिंह, जया देवी आदि उपस्थित रहे इसकी सूचना महिला समिति के निर्देशक शशि जी महाराज ने दिया.
