निर्दलीय प्रत्याशी समरजय सिंह ने दिया राधा चरण शाह को समर्थन
संदेश विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी समरजय सिंह ने जदयू के वरिष्ठ नेता एवं एमएलसी संजय सिंह के समक्ष एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी राधाचरण शाह जी को अपना समर्थन दिया है ।

समरजय सिंह ने कहा कि संदेश के समग्र विकास के लिए एवं संदेश को भय मुक्त बनाने के लिए मैंने अपना समर्थन जदयू प्रत्याशी राधाचरण शाह जी को दिया है। वही एमएलसी संजय सिंह ने कहा कि समरजय सिंह द्वारा यह उठाया गया कदम संदेश के विकास में मिल का पत्थर साबित होगा । इसके साथ ही एमएलसी संजय सिंह ने संदेश विधानसभा क्षेत्र के कई गांव का दौरा कर बैठक किया एवं एनडीए समर्थको को चुनाव जीतने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश भी किया।

उन्होंने कहा कि इस बार कोई चूक नहीं होनी चाहिए और सन्देश के जनता से अपील किया कि अपना एक-एक मत संदेश के विकास के लिए जदयू प्रत्याशी राधा चरण शाह जी को दे।
