सरकारी योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ दिलाना एवं भ्रष्टाचार पर अंकुश बनाये रखना लक्ष्य: विशाल प्रशांत

तरारी विधानसभा क्षेत्र के राजग समर्थित भाजपा प्रत्याशी विशाल प्रशांत ने आज जनसम्पर्क कार्यक्रम के दौरान कहा कि आपने मुझे जब मौका दिया तो हमने विकास कार्य को तेज गति से आगे बढ़ाया जिसकी चर्चा आज पूरे प्रदेश में हो रही है। उपचुनाव में हुए जीत एवं उसके बाद क्षेत्र के विकास में आपका बहुमूल्य योगदान रहा है। लेकिन अभी क्षेत्र के लिए बहुत कुछ करना बाकी है। सरकारी योजनाओं में धांधली पर अंकुश लग गया है और उसका शत प्रतिशत लाभ भी जनता को मिल रहा है।

इन्होंने कहा कि युवाओ के रोजगार के लिए बड़े स्तर पर स्किल सेंटर तरारी विधानसभा क्षेत्र में बनाना एवं कृषि को उधोग से जोड़कर आय का स्रोत बढ़ाने की ओर हम अग्रसर है जिसका असर बहुत जल्द आपको देखने को मिलेगा। हम सिर्फ धरना प्रदर्शन करने वालो में नही है हम जनता के आर्थिक सामाजिक विकास कैसे हो इसके लिए दिन रात काम करते है। आपके सुख दुख में चट्टान की तरह खड़े रहे है। जरूरतमंदों को हर सम्भव मदद करते है। अब आप सबकी बारी है हमे 6 नवम्बर को ईवीएम में क्रम संख्या दो पर बटन दबाकर वोट दे ताकि यहां का विकास ट्रिपल गति से चले।

सघन जनसम्पर्क कार्यक्रम सहार प्रखंड के बरुही पंचायत, सहार पंचायत एवं गुलजारपुर पंचायत में चलाया गया , जिसमे सैकड़ो ग्रामीण शामिल रहे।वही कही ढोल नगाड़े तो कही फूलों की वर्षा कर भाजपा प्रत्याशी विशाल प्रशांत का स्वागत किया गया। इस मौके पर राजग गठबन्धन के सैकड़ो कार्यकर्ता समर्थक एवं ग्रामीण मौजूद रहे। गाँवो में महिलाओं ने भी फूल माला से स्वागत किया एवं फिर से विशाल प्रशांत को कमल निशान पर वोट देने का संकल्प लिया।

वहीं दूसरी तरफ

बिस्कोमान के अध्यक्ष सह भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विशाल सिंह ने आज तरारी विधानसभा क्षेत्र से रजक समर्थित भाजपा प्रत्यासी विशाल प्रशांत के समर्थन में कई गांव का दौरा किया एवं समर्थकों से ज्यादा से ज्यादा वोट देने का अपील किया।

उन्होंने कहा कि एनडीए के शासनकाल में हर वर्ग हर तबके का विकास हुआ है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने कार्यकाल में बिहार को एक नई ऊंचाई दी है वही तरारी के विधायक विशाल प्रशांत ने तरारी में ट्रिपल इंजन की गति से विकास कार्य अल्प समय में किया है,जिसकी चर्चा पूरे प्रदेश में हो रही है। ऐसे में तरारीवासियों का भी यह दायित्व है की चुनाव में ज्यादा से ज्यादा मत देकर विशाल प्रशांत को सदन में भेजने का काम करें ताकि यहां की विकास की गति अनवरत बनी रहे।

भाजपा नेता विशाल सिंह ने आज बिहटा, करथ , डुमरिया सहित कई गावो में दौरा किया। इनके साथ भाजपा नेता अशोक शर्मा, शशि चौधरी, पुतुल गुप्ता, बमबम तिवारी, अवधेश पांडेय, मुकुल सिंह, पप्पू सिंह, रणधीर सिंह , राकेश सिंह समेत कई लोग थे।