भोजपुर बुल्स बनाम सत्य चैरिटेबल ट्रस्ट का टीम भोजपुर पैंथर के बीच खेला गया

भोजपुर में पहली बार अण्डर 17 बालक चैंपियनशिप ट्राफी क्रिकेट प्रतियोगिता का चौथा मैच आज वीर कुंवर सिंह स्टेडियम रमना मैदान आरा में भोजपुर बुल्स बनाम सत्य चैरिटेबल ट्रस्ट का टीम भोजपुर पैंथर के बीच खेला गया।इस मैच का उद्घाटन सत्य चैरिटेबल ट्रस्ट के डायरेक्टर संजय राय और अभय विश्वास भट्ट ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

भोजपुर बुल्स के कप्तान आर्यन राजपूत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। कप्तान का निर्णय को सही साबित करते हुए बुल्स के गेंदबाजों ने महज 17 रनों पर ही पैंथर टीम का पांच विकेट चटका दिया था। छठे विकेट के लिए वरुण और अर्जुन ने 70 रनों की साझेदारी कर टीम को मुश्किल से उबारा।पहले बल्लेबाजी करते हुए सत्य चैरिटेबल ट्रस्ट की टीम भोजपुर पैंथर की पुरी टीम 19.3ओवर में 117 रनों पर सिमट गई। भोजपुर पैंथर की ओर से बल्लेबाजी करते हुए वरुण ने 39 रन, अर्जुन धमाकेदार ने 20 रन, आर्यन राज ने 10 रनों का योगदान दिया।

भोजपुर बुल्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए आनन्द भास्कर ने 2 ओवर में 13 रन देकर सर्वाधिक चार विकेट प्राप्त किया। आर्यन राजपूत ने 2 विकेट, विकास यादव ने दो विकेट, रोहित को एक विकेट प्राप्त किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए भोजपुर बुल्स ने 16 ओवर में 80 रनों पर सिमट गई । भोजपुर बुल्स की ओर से बल्लेबाजी करते हुए विकास यादव ने सर्वाधिक 15 रन, चंदन 13 रन , विनित ने 7 रन , आनन्द भास्कर 2 रन रुद्र प्रताप सिंह ने एक रनों का योगदान दिया अतिरिक्त की संख्या 18 रन था।

भोजपुर पैंथर की ओर से गेंदबाजी करते हुए शाहिल राजने सर्वाधिक चार विकेट, नमन कुमार सिंह ने तीन विकेट प्राप्त किया।इस मैच के लिए निर्णायक सचिन और आयुष राज थे। वहीं स्कोरिंग की भूमिका में निखिल कुमार थे। इस मैच के मैन ऑफ द मैच शाहिल राज को मैन ऑफ द मैच का कैप सत्य चैरिटेबल ट्रस्ट के डायरेक्टर संजय राय के द्वारा दे कर सम्मानित किया गया।भेलुवेवल प्लेयर ऑफ द मैच आनन्द भास्कर को चुना गया।मौस्ट फार आफ द मैच वरुण कुमार को चुना गया।लौंगेस्ट छक्का का पुरस्कार अर्जुन कुमार को राहुल सिंह ने दिया।इस मौके पर धनंजय सिंह मुकेश दुबे, विकास सिंह, विकाश सिंह ,निरज कुमार सिंह, कुंदन राज सिंह ,अमर मिश्रा ,रवि कुमार सिंह, सचिव क्रिकेट अकादमी भोजपुर ग्रीन,शरद कुमार सिंह अध्यक्ष क्रिकेट अकादमी भोजपुर, उपस्थित थे।यह प्रतियोगिता क्रिकेट अकादमी ऑफ भोजपुर ( सी ए बी) के कुंदन राज सिंह के देख रेख संचालित किया जा रहा है।
