चौथे सालगिरह पर अंतर्राष्ट्रीय तीरंदाजी कोच नीरज कुमार सिंह पत्नी पुजा के साथ किया वृक्षारोपण।

पर्यावरण को संरक्षित रखने एवं वातावरण के चिंता करते हुए भोजपुर तीरंदाजी अकादमी एवं सत्य चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में वीर कुंवर सिंह स्टेडियम के मुख्य गेट,रमना मैदान प्रांगण में वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया। जिसका नेतृत्व अंतर्राष्ट्रीय तीरंदाजी कोच नीरज कुमार सिंह ने किया।

आज तीरंदाजी कोच नीरज कुमार सिंह का वैवाहिक जीवन का चौथा शादी सालगिरह था जिसके अवसर पर नीरज कुमार सिंह और उनकी पत्नी पुजा कुमारी द्वारा लगभग 21 फलदार वृक्ष लगाया गया।

इस मौके पर यशवन्त नारायण ने कहा कि वृक्ष लगाना एवं उसकी निरन्तर देखभाल करना हम सभी की जिम्मेवारी है। वर्तमान समय मे वृक्ष की अंधाधुंध कटाई से पर्यावरण पर काफी असर पड़ रहा है जिससे जलवायु गर्म हिट जा रहा है इसलिए सभी को मिलकर इसका सामूहिक प्रयास करना चाहिए।

वही तीरंदाजी कोच नीरज कुमार सिंह ने बताया कि यह हमारे लिए काफी यादगार है। आज हमदोनो काफी खुश है की शादी के चौथे सालगिरह पर वृक्ष लगाने का सौभाग्य मिला है। जैसे हम सब अपने पुत्र की देखभाल करते है वैसे ही इस पेड़ की भी देखभाल हमे करना होगा तभी यह बचेगा।

इस मौके पर समाजसेवी यशवन्त नारायण, समाजसेवी संजय राय, रालोमो नेता सुनील पाठक, जदयू नेता अभय विश्वास भट्ट , रजनीश पाण्डेय,कुंदन राज सिंह, सचिन युवराज,आयुष राज समेत कई लोगो ने इस कार्य मे अपनी भूमिका अदा किया।

Sanjay Ray/Satya News