भीषण गर्मी और धूप में आरा रोटी बैंक चैरिटेबल ट्रस्ट प्रतिदिन रिक्शा. ठेला चालको सहित गर्मी में किसी भी कारण सड़क पर निकले राहगीरों को आमपन्ना पिला रही है ।

इस कार्य में आरा रोटी बैंक के साथ भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी ने भी संयुक्त रूप से आमपन्ना वितरण किया ।इस भीषण गर्मी में चिलचिलाती धूप में संस्था के सदस्य जिस प्रकार से सेवा प्रदान कर रहे है वह सराहनीय कदम है ।

पूर्व एम एल सी लालदास राय ने कहा की सड़क पर मजदूरी कर रहे लोगो एवं किसी जरूरी काम से सड़क पर निकले लोगो को आमपन्ना गर्मी से राहत देता है ।रेड क्रॉस की सचिव डॉ बीभा कुमारी ने कहा की आमपन्ना धूप में लू लगने से बचाता है ।

आमपन्ना वितरण में रेड क्रॉस के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ निर्मल कुमार सिंह,डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा आरा रोटी बैंक के अध्यक्ष कुमार रोहित के साथ राजेश कुमार,कुमार मोहित,सतीश सिंह,रवि सहाय यश राज,धन जी सक्रिय रूप से उपस्थित रह रहे है ।वही संस्था के कुमार मोहित ने बताता कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारी समझते हुए आमपन्ना मुहिम को पूरी गर्मी अनवरत जारी रखेंगे ।
Sanjay Ray /Satya News
