आरा रोटी बैंक चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा आज लगातार चौथे दिन भी रिक्शा ठेला चालको सहित गर्मी में किसी भी कारण सड़क पर निकले राहगीरों को आमपन्ना पिलाया गया ।

इस भीषण गर्मी में चिलचिलाती धूप में संस्था के सदस्य जिस प्रकार से सेवा प्रदान कर रहे है वह सराहनीय कदम है ।सड़क पर मजदूरी कर रहे लोगो एवं किसी जरूरी काम से सड़क पर निकले लोगो को आमपन्ना का एक ग्लास लू लगने से बचाव तो करता ही है साथ ही साथ इसके गुण गर्मी से राहत भी देती है ।।

आमपन्ना वितरण में संस्था के अध्यक्ष कुमार रोहित के सहित यशवंत नारायण ,धर्मजागरण के अरुण जी,सत्य चैरिटेबल ट्रस्ट के संजय राय,अभय विश्वास भट्ट,विजय जी आरा रोटी बैंक से राजेश कुमार,क्षितिष भूषण पांडेय,कुमार मोहित,सतीश सिंह,रवि सहाय यश राज,धन जी सक्रिय रूप से उपस्थित रह रहे है ।

वही संस्था के कुमार मोहित ने बताता कि आरा रोटी बैंक समाज में जरूरतमंदों के लिये हमेशा आगे रहती है और यही हमारा कर्तव्य है ।आमपन्ना मुहिम पूरी गर्मी अनवरत जारी रहेगी ।