विश्व पर्यावरण दिवस पर निकला प्रभात फेरी

आरा: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रमना विकास समिति एवं आईएमए आरा के संयुक्त तत्वाधान में प्रभात फेरी निकाला गया। प्रभात फेरी रमना मैदान स्टेडियम से निकलकर रमना मैदान के चारो ओर घुमा और रमना मैदान पार्क के मुख्य मंच के पास सभा मे तब्दील होकर समाप्त हुआ।

कार्यक्रम का नेतृत्व रामना विकास समिति के अध्यक्ष डॉ वी के राय ने किया जबकि संचालन अभय विश्वास भट्ट ने किया। कार्यक्रम के अंत मे धन्यवाद ज्ञापन रमना विकास समिति के सचिव डॉ विजय गुप्ता ने किया।

इस मौके पर शहर के कई गणमान्य चिकित्सक डॉ पी सिंह, डॉ विजय सिंह, डॉक्टर वीके प्रसाद ,डॉ जीवेश कुमार,डॉ के के सिंह, डॉ विवेक दुबे, डॉ विवेक कुमार,डॉ राजीव रंजन, सेवा निवृत्त अधिकारी आर के सिंह,, समाजसेवी यशवन्त नारायण, समेत कई बुद्धिजीवी शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत पर विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर प्रभात फेरी में शामिल चिकित्सको ने कहा कि पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त बनाना हम सब की जिम्मेवारी है इसके लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। वक्ताओं ने कहा कि रमना मैदान आरा का फेफड़ा है जहां लोगो को खुले आसमान में स्वच्छ वातारवण में शुद्ध एवं ताजगी भरा हवा बैठकर आनंद लेते है।

वक्ताओं ने कहा कि अभी ये शुरुआत हुई है जो पूरे शहर में चलेगी। हम सभी मिलकर शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए कार्य करना है। प्रदूषण वाला हवा हमारे लिए जानलेवा है। इससे बचाव करना जरूरी है। आज बहुत से लोग सांस सम्बन्धी बीमारी से परेशान है , अगर हम अभी पर्यावरण को संरक्षित नही करेंगे तो आने वाला समय और भयावह होगा।

इस मौके पर उपस्थित सैकड़ो लोगो ने शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए नारा भी लगाया। पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए सभी लोग हाथ मे तख्ती भी लेकर घूम रहे थे जिस पर नारे लिखे हुए थे। क्लीन आरा ग्रीन आरा, रमना सौंदर्यकरण बहाना है, पूरा आरा को स्वच्छ और सुंदर बनाना है, आओ हाथ से हाथ मिलाए, आरा को स्वच्छ और सुंदर बनाए जैसे सैकड़ो नारे लोग लगा रहे थे।

इस मौके पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए डॉ विजय गुप्ता ने कहा कि रमना विकास समिति आरा को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए लगातार प्रयास करेगी एवं लोगो को जागरूक करेगी। वही यशवन्त नारायण ने कहा कि जात पात से ऊपर उठकर हम सभी को आरा कैसे स्वच्छ एवं सुंदर हो इस पर ध्यान देना चाहिए। रमना मैदान कैसे बचें इस पर विचार कर सभी को आगे आना होगा अन्यथा यह बैठने लायक भी नही रहेगा।

इस मौके पर उमेश सिंह, मिठाई लाल, कुमार विजय, संजय राय, नीरज सिंह, सुनील चौधरी,योगेंद्र पांडेय, अरुण सिंह,अंजली पांडेय समेत सैकड़ो लोग थे।