क्रिकेट एकेडमी ऑफ भोजपुर

पहली बार आरा के किसी खेल एकेडमी के द्वारा पर्यावरण की चिंता करते हुए क्रिकेट एकेडमी ऑफ भोजपुर के द्वारा वृक्ष को संरक्षित रखने के लिए सम्पर्क कार्यक्रम एवं रमना स्टेडियम के बगल में लगे पौधों की साफ सफाई एवं पानी देने का कार्यक्रम संयोजक कुंदन राज सिंह के नेतृत्व में किया गया।

इस मौके पर समाजसेवी यशवन्त नारायण ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित एवं शुद्ध रखना बहुत जरूरी है। हम सब जहां है वही से इसके लिए प्रयास करे। पर्यावरण का भयादोहन न हो इसका ख्याल रखे। प्लास्टिक का प्रयोग बिल्कुल ही ना करे और ना ही प्लास्टिक के बर्तन में रखे खाना या पीना करें। यह रोग का घर है। आज पर्यावरण प्रदूषण के कारण हर घर मे रोगियों की संख्या बढ़ रही है।

इससे बचने के लिए हमे आने जीवन शैली में सुधार लाना होगा। सुबह में जल्दी जागना होगा एवं प्रतिदिन शुद्ध वातावरण में टहलना चाहिए। वही क्रिकेट एकेडमी ऑफ भोजपुर के सचिव कुमार विजय ने कहा कि हम सभी पर्यावरण को लेकर हमेसा से सचेत रहे है। हम और हमारे सभी खिलाड़ी सुबह सुबह मैदान का साफ सफाई एवं वृक्षो को पानी देने का कार्य करते है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

इस मौके पर उपस्थित खिलाड़ियों को प्लास्टिक प्रयोग न करने , साफ सफाई पर ध्यान देने एवं पर्यावरण पर लोगो को हमेसा जागरूक करने का संकल्प दिलाया गया। मौके ओर उपस्थित लोगों में सत्य चैरिटेबल ट्रस्ट के संजय राय, मोहित सिंह, आयुष राज, सुनील कुमार, सूर्य कुमार, निखिल नीलेश, नमन सिंह, अभी सिन्हा, आर्यन, प्रिया , मुस्कान,आयुषी, वर्षा समेत कई खिलाड़ी एवं सुबह खेलने वाले लोग शामिल थे।