नव संकल्प सभा मे जुटेंगे लाखो लोग, होगा ऐतिहासिक कार्यक्रम: हुलास पांडेय

आगामी 8 जून को आरा के रमना मैदान में लोजपा रामविलास पार्टी के होने वाले नव संकल्प सभा मे लाखो की संख्या में लोग जुटेंगे। यह कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। नव संकल्प सभा से बिहार के राजनीति को नई दिशा मिलेगी। लाखों की संख्या में जुटे लोग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के समक्ष मिशन बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट के लिए एक साथ संकल्प लेंगे । उक्त बातें पूर्व एमएलसी लोजपा रामविलास के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष हुलास पांडेय ने स्थानीय आरा परिषदन में मीडिया के साथियो को सम्बोधित करते हुए एक प्रेस वार्ता में कही।


श्री पांडेय ने कहा कि शाहाबाद विरो की धरती है और यह शाहाबाद का मुख्यालय है। इस कार्यक्रम में शाहाबाद सहित सात जिलों के पार्टी के कार्यकर्ता, समर्थक और चिराग पासवान को चाहने वाले विशेषकर किसान, महिला, युवा और मजदूरो की भागीदारी रहेगी।

नव संकल्प सभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए पार्टी के पदाधिकारी लागातर क्षेत्र कब दौरा कर रहे हैं। सभी जगह सभा का आयोजन भी हो रहा है। कार्यक्रम को लेकर सभी जगह उत्साह का माहौल है। बिहार और बिहारी हर कार्य मे अव्वल हो इसके लिए चिराग पासवान जी लगातार कार्य कर रहे है और पार्टी का यह मिशन है। इसी मिशन के तहत नव संकल्प सभा का आयोजन हो रहा। इन्होंने कहा कि अभी तक जहां भी इस कार्यक्रम का निमंत्रण देने गया ,

वहां लोग कार्यक्रम को लेकर उत्साहित है। कार्यक्रम में हर वर्ग हर धर्म के लोगो की भागीदारी देखने को मिलेगी। इन्होंने बताया कि कार्यक्रम को लेकर पार्टी के नेताओ के द्वारा जगह जगह होर्डिंग बैनर और तोरणद्वार बनाये जा रहे है। चिराग पासवान के कार्यक्रम को लेकर युवा वर्ग में विशेष उत्साह है। जगह जगह स्वागत कार्यक्रम की तैयारी चल रही है।इन्होंने बताया कि चुनाव के समय संविधान को लेकर विपक्षी दल के लोग जनता को गुमराह करने का प्रयास किए, हमारे पार्टी के नेता,पदाधिकारी और कार्यकर्ता इस कार्यक्रम के बाद गाँव गाँव जाकर मतदाताओं को गुमराह से रोकने के लिए जनता से संवाद करेंगे।

इस अवसर पर संसदीय बोर्ड के जिलाध्यक्ष राजेश साहू, सुशील मौआर,मनोज सिंह,विमलेश सिह, राहुल रणवीर, निलेश उपाध्याय,मयूर समेत कई थे।