अम्बेडकर सेवा समिति ने बिहार पुलिस में चयनित अभ्यर्थियों को किया सम्मानित
अम्बेडकर सेवा समिति भोजपुर के तत्वाधान में स्थानीय नागरिक प्रचारिणी में वीर कुंवर सिंह स्टेडियम आरा में प्रशिक्षण ले रहे युवा एवं युवतियों का बिहार पुलिस सेवा में चयन होने पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष सह जदयू के नोखा विधानसभा प्रभारी अभय विश्वास भट्ट एवं संचालन यशवन्त नारायण ने किया।

कार्यक्रम का उद्घाटन एमएलसी जीवन कुमार, सर्जन डॉ विकास सिंह, भाजपा नेता आरा विधानसभा गुड्डू सिंह बबुआन, हम सेकुलर के प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी गिरधारी सिंह, रालोमो के प्रदेश महासचिव सुनील पाठक, तेजस फिजिकल एकेडमी के सुनील चौधरी, सामाजिक कार्यकर्ता संजय राय,अंजली फिजीकल एकेडमी के अंजली पांडेय,रजनीश पांडेय, कुमार विजय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ववलित कर किया।

वही बिक्रमगंज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यक्रम की तैयारी के बैठक होने के कारण पंचायती राज मंत्री बिहार सरकार एवं भोजपुर के प्रभारी मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता उपस्थित नही हो पाए लेकिन वीडियो कॉल के माध्यम से जुड़कर सभी सफल अभ्यर्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम में उपस्थित नही होने का मुझे दुख है लेकिन मैं आप सब को वादा करता हूँ कि अगली बार जब भी कार्यक्रम होगा मैं उपस्थित रहूंगा। इन्होंने लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप सबकी मेहनत और बिहार में राजग सरकार की देन है कि आज इतने संख्या में लोगो का चयन हुआ है। आप सब की उपस्थिति को देखकर मुझे काफी खुशी हो रही है। इन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार लगातार विकास कर रहा है और राजग सरकार अपने रोजगार देने के वायदे को पूरा कर रही है। इन्होंने कहा कि आने वाले समय मे बिहार सरकार और विभागों में रोजगार देने वाली है बस आप सभी तन्मयता और लग्न से तैयारी करें।

वही एमएलसी जीवन कुमार ने कहा कि इतने संख्या में अभ्यर्थी यहां से सफल हो रहे और उसमे भी लड़कियों की संख्या ज्यादा देखकर मन उत्साहित है। इन्होंने कहा कि अम्बेडकर सेवा समिति के द्वारा इस प्रकार के कार्यक्रम के आयोजन को लेकर शुभकामनाएं देता हूँ । इन्होंने सभी प्रशिक्षकों से कहा कि आप सभी अभ्यर्थियों से और ज्यादा मेहनत करवाये ताकि शत प्रतिशत रिजल्ट हो। तेजस फिजिकल एकेडमी के द्वारा 80 से ज्यादा लड़कियों की सफलता पर बधाई दिया।इन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दूरदर्शी सोच का परिणाम है कि इतनी ज्यादा संख्या में लड़कियां सरकारी नौकरी में चयनित हो रही है। राजग सरकार लगातार रोजगार के मुद्दे पर काम कर रही है। इन्होंने विपक्षी पार्टी पर चुटकी लेते हुए कहा कि कुछ लोग सिर्फ हवा बनाते है , युवाओं को बरगलाने का काम करते है लेकिन राजग सरकार सिर्फ वायदे नही करती बल्कि पूरे भी करती है और इसका परिणाम भी दिख रहा है।

वही भाजपा नेता गुड्डू सिंह बबुआन ने सभी सफल अभ्यर्थियों से कहा कि जात पात से ऊपर उठकर समाज के लिए आप सब कार्य करे और मुझे विश्वास है कि आप सब जिस अनुशासन से प्रशिक्षक की बातें सुनकर नौकरी प्राप्त किये है उसी तरह आगे भी अनुशासन, ईमानदारी पूर्वक अपने दायित्व का निर्वहन कर अपनी माटी की सेवा करेंगे। वही हम नेता गिरधारी सिंह एवं रालोमो नेता सुनील पाठक ने कहा कि जो जितना ज्यादा मेहनत करेगा उतना ही बड़ी सफलता मिलेगी। आज यह सभागार युवाओं के सफलता का गवाह है, जहां एक जगह इतनी बड़ी संख्या में सफल युवा मौजूद है।

वही संचालन करते हुए यशवन्त नारायण ने कहा कि मैं आज बहुत खुश हूं कि भोजपुर के धरती से इतने ज्यादा संख्या में युवा सफल हो रहे है। इनलोगो को जब भी जरूरत होगी मैं हमेसा की तरह खड़ा मिलूंगा। वही अध्यक्षता करते हुए जदयू नेता अभय विश्वास भट्ट ने कहा कि अम्बेडकर सेवा समिति सभी के सफल जीवन की कामना करती है और आगे जो भी अभ्यर्थी अभी प्रशिक्षण ले रहे उन्हें और मेहनत करने की जरूरत है ताकि आने वाले समय मे हम सभी स्टेडियम के बड़े मंच पर सभी को सम्मानित करें। यह से इतनी ज्यादा संख्या में युवाओं का सफल होना हम सभी के लिए गर्व का विषय है।

तेजस फिजिकल एकेडमी के संचालक सुनील चौधरी ने अम्बेडकर सेवा समिति का आभार जताते हुए कहा कि आप सब हमारे सफल अभ्यर्थी को सम्मानित कर हम सभी के गौरव को आप सब ने बढ़ाने का काम किया है। हम सभी फिजिकल एकेडमी और ज्यादा मेहनत करेंगे ताकि सफलता का प्रतिशत शत प्रतिशत हो लेकिन इसके लिए अभ्यर्थियों को भी मेहनत करना होगा। कार्यक्रम के अंत मे धन्यबाद ज्ञापन कुमार विजय ने किया।

सत्य चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक ट्रस्टी संजय राय ने कहा कि गर्मी के मौसम को देखते हुए शहर के कई इलाकों के साथ स्टेडियम में भी प्याऊ लगाने की बात कही ताकि सभी को शुद्ध और ठंडा जल मिल सके।

इस मौके पर तेजस फिजिकल एकेडमी के 75 लड़की एवं 20 लड़को को, अंजली फिजिकल एकेडमी के तीन अभ्यर्थियों को, मिशन फिजिकल एकेडमी के 18 लड़कों को, वीर फिजिकल एकेडमी के सफल अभ्यर्थी कमलेश कुमार को सम्मानित किया गया। इस मौके पर उपस्थित प्रमुख लोगो मे पत्रकार कंचन किशोर, कुमुद रंजन दुबे, क्रिकेटर कुंदन राज,मिशन फिजिकल एकेडमी के योगेंद्र पांडेय,ट्रेनर रोहित कुमार, शुभाष कुमार,सफल अभ्यर्थी प्रिया कुमारी, रिचा कुमारी, स्मिता कुमारी,रूबी कुमारी, कल्याणी कुमारी,पूजा कुमारी, रेशम कुमारी,दीक्षा कुमारी, फूलवन्ती कुमारी,दीक्षा कुमारी,पवन कुमार,रितेश कुमार,योगेंद्र कुमार, पंकज कुमार,सोनम कुमारी, जिया कुमारी, खुशी कुमारी, छोटी कुमारी, प्रिया कुमारी समेत कई थे।
