शिवधनुष का आरा में हुआ मंचन, नाट्यकर्मी को मिला शहरवासी का साथ

सत्य चैरिटेबल ट्रस्ट आरा के तत्वाधान में आरा के स्थानीय नागरिक प्रचारिणी के सभागार में लोकप्रिय नाटक शिव धनुष का मंचन मनोज सिंह के निर्देशन एवं पंकज भट्ट के नेतृत्व में हुआ। जिसमें नेपथ्य से CollegeUni.Com के निदेशक Shashi Ranjan जी का काफी सहयोग मिला। शशि रंजन जी ही इस कार्यक्रम और कलाकरों के मदद में आगे आकर बढ़ चढ़ कर मदद किए। इसके लिए हम संस्था के तरफ से इनका आभार प्रकट करते है।


कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा नेता गुड्डू सिंह बबुआन समर्थक जी, अधिवक्ता अंजनी तिवारी जी, सचिन सिन्हा, हर्षित जैन , सुशील कुमार जी, रामकुमार सिंह जी समेत कई समाजसेवियों एवं सहयोगियों ने दीप प्रज्ज्वलन कर गणेश वंदना से किया।


कार्यक्रम का संचालन मेरे द्वारा किया गया चूंकि विगत कई वर्षों से कलाकरों के साथ मेरी भी सहभागिता ऐसे आयोजन को बढ़ाने में रहती है। यही हमारी संस्कृति है जिसे आगे बढ़ाने को सभी का सहयोग की जरूरत होती है। सैकड़ो लोगो की उपस्थिति सभागार में देखने को मिली जिससे लगा कि अभी भी कलाप्रेमी है जिससे यह कला पुनः जीवंत हो उठा। धन्यवाद आप सभी का।

सभी आगत अतिथियों को संजय राय , मनोज सिंह, मनोज सिन्हा समेत सभी कलाकारों ने अंगवस्त्र से सम्मानित किया ।

भारंगम में गंगा स्नान के चयन के बाद इस टीम द्वारा शिव धनुष #नाटक का मंचन समाज के समक्ष किया गया जो काफी शानदार रहा, फिर भी कलाकारों के द्वारा जो मंचन किया गया वह बेजोड़ था।

Sanjay Ray