विधवा महिलाओं को होली के अवसर पर साड़ी

2 मार्च 2025 स्थानीय आरा प्रखंड के छोटकी सनदिया गाँव मे रिटायर फौजी केदारनाथ राय ने अपने निजी पेंशन की राशि विधवा महिलाओं में खर्च करने को ठानी है। इसके लिए इन्होंने अपने पेंशन की राशि से पंचायत के सैकड़ो विधवा महिलाओं को सौ रुपये प्रतिमाह पेंशन देना भी प्रारम्भ कर दिया है। आज उसी कड़ी में होली पर्व को देखते हुए सभी विधवा महिला को साड़ी वितरण कार्यक्रम सत्य इंटरनेशनल स्कूल सनदिया के प्रांगण में आयोजित हुआ।

जिसमे अतिथि के रूप में भाजपा नेता गुड्डू सिंह बबुआन, यशवन्त नारायण, अभय विश्वास भट्ट, पत्रकार गौरव सिंह, रविन्द्र सिंह समेत कई लोग मौजूद हुए। इस मौके पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए भाजपा नेता गुड्डू सिंह बबुआन ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करना हम सभी का कर्तव्य है। जरूरतमंदों की सेवा ही असली नारायण सेवा है। सभी समर्थवान लोगो को कम से कम अपने आस पास के जरूरतमंद को हर सम्भव मदद करना चाहिए।

वही यशवन्त नारायण एवं अभय विश्वास भट्ट ने कहा कि केदारनाथ राय जी उदारवान ब्यक्ति है। देश सेवा के बाद अब समाज सेवा में मिशाल कायम कर रहे है। इनकी सोच को हम सभी सलाम करते है जो अपने पेंशन की राशि विधवा महिलाओं को समर्पित कर रहे है। इसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है।

इस मौके पर केदारनाथ राय जी के पुत्र समाजसेवी सत्य चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय राय जी ने कहा कि मैं इनके कार्यो से अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ। इन्होंने बताया कि पिता जी हमेसा से सामाजिक कार्यो की प्रशंसा करते है जिससे मुझे भी प्रेरणा मिलती है।

इस मौके पर लगभग 110 विधवा महिलाओं के बीच साड़ी वितरित किया गया।

इस मौके पर शामिल लोगों में रामबाबू प्रसाद, बैजनाथ सिंह, ममता कुमारी, राजेन्द्र प्रसाद,आनंद सिन्हा, विशाल कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे।