आठवी बार महाकुम्भ के लिए 11 बसों को गुड्डू सिंह बबुआन ने किया रवाना

दिव्य, भव्य एवं आकर्षण का केंद्र बिंदु, विश्व के सबसे बड़े आध्यात्मिक समागम तथा सन्तो का साधन, त्याग का केंद्र, ज्ञान ,समर्पण एवं तपस्या का त्रिवेणी प्रयागराज महाकुम्भ के लिए आज सातवी बार आरा के हनुमान मंदिर रमना मैदान आरा के परिसर से 11 बसों का निःशुल्क सेवा भाजपा नेता गुड्डू सिंह बबुआन ने झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस मौके पर यशवन्त नारायण, अभय विश्वास भट्ट, के के बाबा, संजय राय,अंकित राय, रवीश, आशुतोष पांडेय अधिवक्ता, विजय सिंह,महंत सुमन बाबा, साहिल, समर, सोनू सिंह , शम्भू चौरसिया ,अभिमन्यु सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।

भाजपा नेता गुड्डू सिंह बबुआन ने सभी तीर्थयात्रियों को प्रणाम कर सुखद यात्रा की कामना की । इन्होंने बताया कि जब से महाकुम्भ का आगाज हुआ है तब से ही आरा से निःशुल्क बस सेवा उपलब्ध कराई जा रही है ताकि हमारे क्षेत्र के वृद्धजनों को कोई कष्ट न हो। ट्रेनों में तीर्थयात्रियों के यात्रा के आपाधापी के बीच वैसे जरूरतमंद जो महाकुम्भ में जाना चाहते थे लेकिन कोई बवस्था नही बन पा रही थी वैसे परिस्थिति में निःशुल्क बस सेवा से यात्रा को सुगम बनाया गया।

जिसमें हमारे टीम के कई साथी लगातार सहयोग कर रहे है। इन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्य से मुझे आत्मसन्तुष्टि मिलती है। वही मौजूद तीर्थयात्रियों ने इनके कार्यो की भरपूर सराहना करते हुए इन्हें आशीर्वाद भी दिया। सभी तीर्थयात्रियों ने हनुमान मंदिर के प्रांगण में जाकर हनुमान जी का पूजा अर्चना किया। मौके पर मौजूद लोग जय श्री राम, आरण्य देवी , हनुमान जी, महादेव का जयकारा भी किया तथा सफल यात्रा की कामना किया।

यशवन्त सिंह एवं अभय विश्वास भट्ट ने बताया कि अभी तक लगभग पच्चीस हजार से ज्यादा तीर्थयात्रियो को संगम स्नान गुड्डू सिंह बबुआन के सहयोग से कराया गया।
महंत सुमन बाबा एवं के के बाबा ने कहा कि पूरे बिहार में अभी तक ऐसा कहि और नही हो रहा जो आरा के लिए गौरव की बात है। जो यात्रियो को कठिनाई हो रही थी उसे सुगम बनाने में गुड्डू सिंह बबुआन का यह कार्य सनातन को और मजबूती प्रदान करता है।
