तीर्थराज प्रयाग में आयोजित महाकुंभ 2025 का आयोजन पूरे विश्व में अद्वितीय एवं अलौकिक है

तीर्थराज प्रयाग में आयोजित महाकुंभ 2025 का आयोजन पूरे विश्व में अद्वितीय एवं अलौकिक है जहां की अब तक देश दुनिया समेत भारतवर्ष के 46 करोड़ से ज्यादा लोगों ने इस महाकुंभ में पवित्र स्नान किया है वहां की व्यवस्था अद्भुत है जिसके लिए देश के प्रधानमंत्री एवं उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी धन्यवाद के पात्र हैं

ये उक्त बातें आरा विधानसभा के चर्चित समाजसेवी एवं भाजपा नेता गुड्डू सिंह बबुआन ने कहीं, उन्होंने भी खुद प्रयागराज जा कर त्रिवेणी संगम में स्नान किया एवं देश राज्य के साथ भोजपुर जिले के लोगों के लिए उन्नति की कामना की गुड्डू सिंह बबुआन ने बताया कि जिस तरह लोगों से इस अद्भुत महाकुंभ के बारे में सुना था वहां जाकर जब उन्होंने पवित्र त्रिवेणी संगम में स्नान किया और वहां की व्यवस्था को देखा तो वह खुद आश्चर्य में पड़ गए जिस तरह से वहां के मुख्यमंत्री योगी जी ने लोगों के लिए जो व्यवस्था की है वह दूसरे देश में संभव नहीं है यह व्यवस्था बहुत ही बेहतरीन है सभी लोगों को जाकर इस महाकुंभ में पवित्र स्नान करना चाहिए।साथ ही उन्होंने विधि व्यवस्था में लगे प्रशासन एवं अन्य लोगों को धन्यवाद देते हुए कहां की पिछले एक महीने से जो लोग मेला की व्यवस्था में लगे हुए हैं वह किसी देवदूत से कम नहीं है,

भाजपा नेता गुड्डू सिंह बबुआन के तरफ से निशुल्क प्रयागराज महत्व में स्नान के लिए लोगों को बसों से भेजा जा रहा है और अब तक 20,000 से ज्यादा लोगों ने इनके माध्यम से जाकर प्रयागराज संगम में आस्था की डुबकी लगाई है और यह सिलसिला लगातार 26 फरवरी महाशिवरात्रि के दिन तक चलता रहेगा, भाजपा नेता के साथ महाकुंभ स्नान में कुमार अभिषेक उर्फ बब्लू सिंह, मुकेश कुमार, रवीश कुमार, रामबाबू सिंह, समरदेव सिंह, अमित कुमार समेत कई लोग शामिल थे

