जिसकी जितनी भी निंदा की जाय कम हैं

स्थानीय शहीद भवन चौराहे पर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। बाद में सभा को संबोधित करते हुए भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अशोक राम ने बताया कि केंद्र सरकार की ढुलमुल नीति का नतीजा है कि अमेरिकी सरकार द्वारा अप्रवासी भारतीयों को जंजीरों में जकड़ कर मारा-पिटा जा रहा हैं। यह कृत्य मानवता को पूरी तरह शर्मसार करती हैं। जिसकी जितनी भी निंदा की जाय कम हैं। हम केंद्र सरकार से मांग करते है कि अविलंब इस पूरे मामले में हस्ताक्षेप कर सभी अप्रवासी भारतीयों को सम्मानजनक तरीके से सकुशल लाने की ठोस पहल करें। विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अशोक राम, जितेंद शर्मा, डॉ अमित कुमार द्विवेदी, श्रीकांत राय, श्रीकांत यादव, मोहन दुबे, राजेंद्र ओझा, डॉ श्रीधर तिवारी, डॉ आशुतोष ठाकुर, राकेश त्रिपाठी सहित दर्जनों नेता और कार्यकर्ता शामिल थे।