Satya

भारतोलन में मेडल प्राप्त खिलाड़ियों का हुआ सम्मान

भोजपुर जिला भारतोलन संघ द्वारा भारतोलन में मेडल प्राप्त खिलाड़ियों का सम्मान समारोह स्थानीय वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में जिला सचिव मुकेश कुमार ने किया। जिसका संचालन प्रशिक्षक कुमार विजय ने किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता गुड्डू सिंह बबुआन, यशवन्त नारायण, रोलमो नेता सुनील पाठक, जदयू नेता अभय विश्वास भट्ट, सत्य चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक संजय राय उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से हुआ। सबसे पहले उपस्थित अतिथियों को आंगवस्त्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद नेशनल एवं राज्यस्तरीय टूर्नामेंट में गोल्ड एवं सिल्वर प्राप्त सभी खिलाड़ियों को अंगवस्त्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।इसके बाद सभी प्रशिक्षक शैलेश कुमार, सन्तोष कुमार, अंजली कुमारी, कुमार विजय, आयुष राज,जय शंकर, उमेश तिवारी को अंगवस्त्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। उक्त अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि खेल एवं खिलाड़ियों के लिए हम लोग सदैव तैयार है। हमारे खिलाड़ी इतना मेहनत करे कि भोजपुर के खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय खेल में मेडल लाए। अंत मे धन्यवाद ज्ञापन तीरंदाजी के जिला सचिव नीरज कुमार ने किया।

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[“local”],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{“transform”:1},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:true,”containsFTESticker”:false}