गरीबों की सेवा भगवान की सेवा है

मां काली मंदिर बखोरापुर प्रांगण में होटल मौर्य के निदेशक तथा जय मां काली बखोरापुर वाली के मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष बीडी सिंह जी के माता जी स्वर्गीय सोनाझरि देवी के स्मृति में उपहार वितरण का कार्यक्रम किया गया. जिसमें भोजपुर जिले के सैकडो गणमान्य व्यक्ति. महिला. प्रिंट मीडिया एवं चैनल से दर्जनों पत्रकार गणों को उपहार दिया गया.

इस अवसर पर मुख्य सरंक्षक सुनील सिंह गोपाल मीडिया प्रभारी अखिलेश बाबा बी0डी0 सिंह के बड़े भाई आर एस सिंह श्री प्रमोद सिंह लक्ष्मण तिवारी राणा प्रताप सिंह रवि शंकर सिंह कमल किशोर सिंह इंदल सिंह मुन्ना सिंह कंचन कुमार आदि काफी संख्या मे लोग मौजूद थे. श्री बी0डी0 सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि गरीबों की सेवा भगवान की सेवा है.

