गरीबो की सेवा से मिलती है आत्म संतुष्टि: गुड्डू सिंह बबुआन

भाजपा नेता गुड्डू सिंह बबुआन ने अपने दादा स्व रामाधार सिंह के पुण्यतिथि के अवसर पर गरीबो असहायों के बीच कम्बल एवं भोजन का वितरण किया। रोटी बैंक आरा इस पुनीत कार्य मे सहभागी रहा।

मौके पर गुड्डू सिंह बबुआन ने बताया कि आज शहर के चंदवा, जमीरा कुष्ठ आश्रम ,रोजा मुहल्ला, सदर अस्पताल, हनुमान मंदिर रमना आरा सहित शहर के कई स्थलों पर हजारों गरीब गुरबो के बीच कम्बल एवं भोजन का वितरण हुआ। इन्होंने बताया कि दादा जी हमेसा गरीब गुरबो की सेवा में सक्रिय रहते थे। ग्रामीण परिवेश में उनके द्वारा किये गए सामाजिक कार्यो की आज भी प्रसंसा ग्रामीणों द्वारा की जाती है। उन्ही के प्रेरणा से मुझे इस प्रकार के कार्य करने का बल मिलता है। इसके साथ ही गड़हनी के बगवा गाँव सहित कई आस पास के गाँवो में भी कम्बल वितरण हुआ।

इस मौके पर पवन जायसवाल, जदयू नेता अभय विश्वास भट्ट, मुक्ति नारायण, यशवंत नारायण, सुनील पाठक,अंकित राय, रोहित बजरंगी सहित कई थे।
Sanjay Ray
