Satya

अब नये साल में 16 जनवरी से बैंड-बाजा और बारात की होगी शुरुआत

लग्न की भूम के बीच आज 16 दिसंबर से खरमास शुरू होने के साथ ही सभी प्रकार के मांगलिक कार्यों समेत शादी-विवाह पर ब्रेक लग जायेगी। अब नये साल में 14 जनवरी 2025 को खरमास खत्म होने के बाद एक बार फिर से बैंड-बाजा व बारात की धूम मचेगी।

इस बार जनवरी से लेकर होलिका दहन से एक दिन पहले तक दुल्हा-दुल्हन सात फेरे ले सकेंगे। 16 जनवरी से लेकर 12 मार्च तक शहनाई बजेगी। जनवरी से मार्च तक 29 दिन लग्न है।

विवाह के लिए करीब 27 दिन शुभ हैं। जनवरी में नौ, फरवरी में 11 और मार्च में सात दिन अति मांगलिक हैं।

वेंकटेश उपध्याय