Satya

भागवत कथा एवं रामलीला के सफल आयोजन को ले हुआ बैठक

आरा के स्थानीय रमना मैदान स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर के प्रांगण में आयोजित हो रहे भागवत कथा एवं रामलीला महोत्सव की सफलता को लेकर आयोजन समिति एवं कमेटी की एक बैठक मंदिर के प्रांगण में हुई। जिसकी अध्यक्षता महंत सुमन बाबा एवं संचालन सचिव सुनील सिंह अधिवक्ता तथा धन्यवाद ज्ञापन समाजसेवी संजय राय ने किया ।

 बैठक में कार्यक्रम की सफलता को लेकर चर्चा की गई। इस मौके पर आगत अतिथियों के स्वागत एवं भागवत कथा में आ रही वृंदावन के प्रसिद्ध कथावाचक पूज्य अर्चना दीदी एवं अन्य कथावाचक के रहने खाने एवं अन्य संसाधनों पर विचार विमर्श हुआ।  साथ ही काशी की प्रसिद्ध रामलीला मंडली द्वारा आयोजित रामलीला को लेकर भी चर्चा हुई। 

आयोजकों ने बताया कि रामलीला मंडल में लगभग 20 से ज्यादा कलाकार भाग लेंगे जो वर्षों से रामलीला करते आ रहे हैं, वहीं इस रामलीला मंडली ने देश के कई स्थलों पर अपनी कला के लिए खिताब भी जीते हैं। आरावासियों को एक बेहद ही आकर्षक एवं भव्य रामलीला देखने को मिलेगा। रामलीला महोत्सव को लेकर आरा वासियों में भी उत्सुकता है।

 बैठक में शामिल महंत सुमन बाबा, सचिव सुनील सिंह अधिवक्ता, संजय राय , कुमार मोहित, अभय विश्वास भट्ट, यसवंत नारायण, चन्दन पत्रकार, समेत कई धर्मावलम्बी थे।