vishwavidyalay

वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के छठे दीक्षांत समारोह की तैयारी


वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के छठे दीक्षांत समारोह की तिथि तय होने तथा कुलाधिपति सह राज्यपाल के आने की पुष्टि होते ही विश्वविद्यालय समारोह की तैयारी जोर-शोर से जुट गया है, कुलपति डॉ शैलेंद्र चतुर्वेदी के नेतृत्व में कई समिति का गठन किया गया है, जो दीक्षांत समारोह से जुड़े विभिन्न कार्यों की देखरेख कर रही है,

इन सभी समितियों को अलग- अलग कार्यक्षेत्र में बांटा गया है, इन सभी तैयारियों की मॉनीट¨ खुद कुलपति डॉ शैलेंद्र चतुर्वेदी कर रहे हैं, इस दीक्षांत समारोह में लगभग 500 छात्र-छात्राओं को डिग्री दी जाएगी, इसमें यूजी, पीजी एवं पीएचडी के छात्र-छात्राएं शामिल रहेंगे, वहीं कुलाधिपति के अलावा कई अतिथियों के आने की संभावना है, दीक्षांत समारोह की तिथि आगामी 11 दिसंबर तय होते ही छात्र-छात्राओं में काफी प्रसन्नता है,

दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति के आगमन की स्वीकृति मिलने के बाद इसकी तैयारी को लेकर सभी कर्मियों की छुट्टी रद्द कर दी गई है, विश्वविद्यालय के कर्मचारियों को हर दिन आना है, और दीक्षांत समारोह से जुड़े हुए कार्यो को सफल बनाने के लिए काम करते रहना है

Nandani Kumari

Satya News