Satya News Live

अगले तीन दिनों के दौरान पटना सहित भोजपुर के न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री की गिरावट आई है। इस दौरान सुबह के समय में हल्के दर्जे का कोहरा छाए रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार हिमालय के तराई वाले हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके कारण आठ व नौ दिसंबर को पटना सहित दक्षिणी भागों के कुछ भागों में बादल छाए रहने के साथ कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है। बुधवार को पटना सहित 27 जिलों के न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। पटना का न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस जबकि 10.0 डिग्री पटना सहित आसपास के इलाकों में हल्की धुंध छाई रही। धूप निकलने के बाद मौसम सामान्य बना रहा।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अभी ठंड का यह दौर चलेगा। शीतलहर की आशंका फिलहाल नहीं है।

पछुआ के प्रभाव से ठंड में हुई वृद्धि