जय प्रकाश नारायण प्रतिमा स्थल पर प्रभाव क्रिएटिव सोसाइटी, महाजन टोली, आरा द्वारा आयोजित दो दिवसीय भोजपुरी चित्रकला प्रशिक्षण शिविर के आयोजन का समापन किया गया।


इस अवसर पर प्रतिभागी प्रशिक्षुओं के बीच संस्था के महासचिव चर्चित चित्रकार कमलेश कुन्दन द्वारा प्रतिभागिता प्रमाण – पत्र वितरित किया गया।


इस दो दिवसीय भोजपुरी चित्रकला प्रशिक्षण शिविर में भोजपुर जिले के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र और आरा शहर से लगभग पचास प्रतिभागियों ने भाग लिया।
प्रतिभागियों में खुशी राय , साक्षी कुमारी, मोहिनी कुमारी, सुनीता कुमारी, लक्की कुमारी, रौशनी कुमारी, श्रेया कुमारी, प्रिया कुमारी, सोनम कुमारी, सलोनी कुमारी, अंजु कुमारी, निशा कलाम, माही कुमारी, रौशनी कुमारी, रुचि कुमारी, आकांक्षा कुमारी, मोहित कुमार, राधा कुमारी, प्रियांशु कुमारी, शब्बा कलाम, सैफिया सुल्ताना, साना परवीन, ज़ीनत फातिमा, जेबा परवीन, अंशु कुमारी, श्रुति कुमारी, निर्मल कुमारी, अंजली तिवारी, सरायना कुमारी, आरती कुमारी आदि मुख्य थी।


इस दो दिवसीय भोजपुरी चित्रकला प्रशिक्षण शिविर में भोजपुरी चित्रकला के मृत या मृतप्राय परम्परा चऊक, कोहबर, पीढ़ियां, अरपन, चौका, गोधन आदि का प्रशिक्षण दिया गया।


इस दो दिवसीय कार्यक्रम के समापन समारोह में निलेश कुमार ” गोलू “, पत्रकार/रंगकर्मी शमशाद प्रेम, डब्लू कुमार, वरिष्ठ रंगकर्मी/ नाटककार कृष्णेंदु, कवि जन्मेजय ओझा ” मंज़र “, श्याम बिहारी सिंह, अभय विश्वास भट्ट, संजय राय, अशोक कुमार ” दीपू”, रामजीत शर्मा, अमित मेहता आदि उपस्थित थे।
इस कार्यशाला को सफल बनाने में शामिल अमन राज, संतोष कुमार, रूपा कुमारी, गुड़िया कुमारी, संचिका सोनी, अंजली तिवारी, खुश्बू कुमारी आदि का महत्वपूर्ण योगदान था।