भोजपुरी पेंटिंग को लेकर दो दिवसीय कार्यशाला का हुआ शुभारम्भ

भोजपुरी पेंटिंग को लेकर दो दिवसीय कार्यशाला के उत्थान, संवर्धन एवं नए पीढ़ी को जागरूक करने के उद्देश्य से प्रभाव क्रिएटिव संस्था द्वारा दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ स्थानीय जे पी स्मारक के पास कार्यक्रम के आयोजक रालोमो नेता सुनील पाठक की अध्यक्षता में शुरू किया गया। कार्यक्रम के शुभारम्भ में जय प्रकाश जी के प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया इसके बाद कार्यशाला का उद्घाटन जिला संस्कृति पदाधिकारी अनुप्रिया , जिला खनन पदाधिकारी कुमार गौरव, भाजपा नेता गुड्डू सिंह बबुआन, रालोमो नेता संजय मेहता द्वारा दीप प्रज्वलित कर यशवन्त नारायण,हम के प्रदेश प्रवक्ता गिरधारी सिंह, रालोमो नेता जागा कुशवाहा,अंशु सिंह सिकरिवाल,नीतीश कुशवाहा, के उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम का संचालन अभय विश्वास भट्ट के द्वारा किया गया।

इसके बाद सभी आगत अतिथियों को अंगवस्त्र, बुके एवं माला देकर संस्था के सचिव कमेलश कुंदन द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर आरा एवं आसपास के ग्रामीण इलाकों से 50 से अधिक छात्राओं ने कार्यशाला में भाग लिया। इस मौके पर जिला संस्कृति पदाधिकारी अनुप्रिया ने सभी कलाकारों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आज भोजपुरी पेंटिंग धीरे धीरे समाप्त होने के कगार पर है ऐसे में इस प्रकार के आयोजन से भोजपुरी पेंटिंग को बढ़ावा मिलेगा। मैं आप सबके मान सम्मान के लिए हमेसा तैयार हूं। जल्द ही भोजपुरी पेंटिंग पर बड़ा कार्यशाला का आयोजन होगा जिसमें आप सबको बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।

वही जिला खनन पदाधिकारी कुमार गौरव ने कहा कि भोजपुरी पेंटिंग का इतिहास पुराना है। नई पीढ़ी को जागरूक करने और अपनी संस्कृति को बढ़ाने के लिए इस प्रकार के आयोजन हमेसा होते रहने चाहिए। इन्होंने आयोजक को धन्यबाद देते हुए कहा कि मैं अपने स्तर से हमेसा आप सभी के मदद के लिए तैयार हूं। वही भाजपा नेता सामाजिक कार्यकर्ता गुड्डू सिंह बबुआन एवं रालोमो नेता संजय मेहता ने कहा कि भोजपुरी पेंटिंग हमारी संस्कृति है। इसे बचाना हम सभी का कर्तव्य है। इनलोगो ने जिला प्रशासन से निवेदन किया कि भोजपुर में किसी भी स्थल की रंग रोगन में भोजपुरी पेंटिंग को महत्व दिया जाए एवं सभी स्थलों पर भोजपुरी पेंटिंग ही दिया जाए। वही हम के प्रदेश प्रवक्ता गिरधारी सिंह ने कहा कि इसे और व्यापक बनाया जाए।

कार्यक्रम में शामिल प्रमुख लोगो मे रालोमो नेता सुबोध केशरी, संजय राय,कृष्णेन्दू, डी राजन, अंकित चौबे, जितेंद्र शुक्ला, सुशील सिंह, रूपेश कुमार, मीरा कुमारी, खुशबू श्रीवास्तव,प्रिया कुमारी सहित कई लोग थे।