सन्देश के जनता का विश्वास ही हमारी पूंजी -: राधाचरण साह

संदेश की जनता का विश्वास एवं भरोसा ही हमारी पूंजी है।संदेश को पिछड़ेपन से निकालना ही हमारा परम कर्तव्य है। इस बार यहां की जनता की उत्साह एवं जोश को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है की संदेश में परिवर्तन की लहर है। उक्त बातें एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी राधाचरण साहबने जनसंपर्क के दौरान कही।

इन्होंने कहा कि मैं दिन रात आप सब के सेवा में रहता हूँ। सभी के सुख दुख में सहभागी रहा हूँ। यहां से आप सब ने एक ही परिवार को कई वर्ष से देखे है, पहले भाई फिर स्वयं ,फिर उनकी पत्नी और फिर उनका लड़का आया है यानी ये लोग सन्देश को अपना जागीर समझते है। इसके बाद भी यहां विकास की बात न कर सिर्फ और सिर्फ जात पात में लोगो को उलझाए हुए है। इससे हम सब को इस बार बाहर निकलना है ।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजग के नेताओ ने इस बार यहां से पिछड़ा समाज के बेटे को टिकट दिया है इसलिए इस बार जात पात के उलझन में न पड़कर सन्देश के विकास के लिए मुझे अपना आशीर्वाद दे। राधाचरण साह ने बारिश के मौसम में भी लोगो के घर घर जाकर मिले और आशीर्वाद प्राप्त किया।

वही दुसरी तरफ

संदेश विधानसभा क्षेत्र से एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी राधाचरण साह जी के समर्थन में पूर्व केंद्रीय मंत्री सह आरा से पूर्व सांसद श्री राजकुमार सिंह जी भी आ गए है। पूर्व केंद्रीय मंत्री राजकुमार सिंह जी के समर्थन में आने से संदेश विधानसभा क्षेत्र में राधाचरण शाह जी को काफी मजबूती मिली है। दोनों के एक साथ मुलाकात पर संदेश की सियासी हलचल तेज हो गई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री आर के सिंह के समर्थन प्राप्त होने से राधाचरण शाह के समर्थकों में खुशी की लहर हैं।

इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने कहा कि संदेश विधानसभा क्षेत्र में परिवर्तन अत्यंत ही जरूरी है। आज संदेश विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए राधा चरण शाह जी को जिताना वहां के जनता का कर्तव्य है। मुझे भरोसा है कि सन्देश की जनता इस बार परिवर्तन कर एक नया सन्देश देगी।
इस मौके पर राधाचरण साह ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री आर के सिंह हमारे अभिभावक है। इनके मार्गदर्शन से मुझे क्षेत्र के विकास में भी काफी मदद मिलेगी।