क्षेत्र के सर्वांगीण विकास हेतु मिल रहा अपार समर्थन: राधा चरण साह
सन्देश विधानसभा के राजग समर्थित जदयू प्रत्यासी राधाचरण साह ने आज उदवंतनगर, नवादेबेन,छोटा सासाराम और एकौना पंचायत के गांवों का भ्रमण कर लोगो से आशीर्वाद लिया। इन्होंने बताया कि जहा एक तरफ पूरा बिहार तरक्की कर रहा वही सन्देश विधानसभा क्षेत्र सही प्रतिनिधि का चुनाव नही होने के कारण आज भी पिछड़ा हुआ है।

मेरा संकल्प है कि आपके आशीर्वाद से सदन में पहुचकर इस क्षेत्र के सर्वांगीण विकास हेतु दिन रात मेहनत कर इसे बिहार का नम्बर वन क्षेत्र बनाएंगे। बिहार सरकार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यकाल में लगातार विकास कर रहा है। सन्देश को औधोगिक क्षेत्र बनाकर लोगो को रोजगार का अवसर देना मेरा मुख्य लक्ष्य है। इस दौरान लोगो ने सन्देश के विकास हेतु कई सुझाव भी दिए। सन्देश की जनता के उत्साह इस बार यहां बदलाव के लिए है।

इस मौके पर नेपाली मुखिया भिखारी सिंह,मुकुल सिंह संजीव सिंह मियां सिंह, सुनील सिंह रामकुमार पासवान,रघु प्रसाद,गौतम सिंह,विनय सिंह,उमेश कुशवाहा बीजेपी जिला प्रवक्ता बिमलेश सिंह समेत कई लोग थे।जदयू नेता अवधेश राम जी के नेतृत्व में भीभिन्न जगह जा के माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी कल्याणकारी योजनाओं को बता रहे है।
