छठ पूजा पर श्रद्धालुओं से मिल विशाल प्रशान्त ने दिया शुभकामना

लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर तरारी विधानसभा के राजग समर्थित भाजपा प्रत्याशी विशाल प्रशान्त उर्फ सुशील पांडेय ने पिरो एवं तरारी प्रखंड के कई गांवों में आयोजित छठ पूजा घाट पर पहुचकर लोगो को छठ पूजा की शुभकामना दिया और सूर्य भगवान से लोगो के मंगलमय जीवन का कामना किया। वही पूर्व विधायक डॉ नरेंद्र पांडेय उर्फ सुनील पांडेय ने भी सहार प्रखंड के कई पूजा घाटों पर भ्रमण कर लोगो को शुभकामना दिए। इस मौके पर विशाल प्रशांत ने कहा कि पहले से काफी अच्छा ब्यवस्था इस बार घाटों पर दिखा। सरकार द्वारा भी लोगो के सुविधा के लिए कई इंतजाम दिखे। सभी बड़े छठ घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। वही मेडिकल टीम भी सभी जगह उपलब्ध पाया गया।
