राजग गठबन्धन के कार्यकाल में तरक्की कर रहा बिहार: कुशवाहा नायब सिंह
बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बुधवार को तरारी विधानसभा क्षेत्र में सियासी हलचल तेज हुआ। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी , एमएलसी प्रमोद चंद्रवंशी, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल ने आज तरारी प्रखंड के हसन बाजार स्थित कातर खेल मैदान में राजग समर्थित भाजपा प्रत्याशी एवं वर्तमान विधायक विशाल प्रशांत के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित किया। सभा की अध्यक्षता अनिल चंद्रवंशी जबकि संचालन रालोमो के प्रदेश नेता संजय मेहता एवं धन्यबाद ज्ञापन मदन स्नेही ने किया।

कार्यक्रम की शुरुआत में जैसे ही हरियाणा के मुख्यमंत्री का काफिला हेलीकॉप्टर से आया पूरा मैदान भारत माता की जय, राजग गठबन्धन जिंदाबाद, मोदी नीतीश जिंदाबाद, विशाल प्रशांत जिंदाबाद के नारे समर्थकों ने लगाने शुरू कर दिए। नेताओ को मंच पर आते ही समर्थकों का हुजूम मैदान से जयघोष लगाने लगा। कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी काफी दिखी। स्वागत भाषण शारदा देवी ने किया। हरियाणा के मुख्यमंत्री कुशवाहा नायब सिंह सैनी, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, दिल्ली से आये विधायक गजेंद्र यादव, एमएलसी प्रमोद चन्द्रवंसी, रालोमो नेता संतोष चन्द्रवंसी समेत सभी नेताओं का स्वागत भाजपा प्रत्यासी विशाल प्रशांत ने माला एवं अंगवस्त्र से किया। इसके बाद समर्थकों ने सभी नेताओं का स्वागत 51 किलो के माला से किया।

विशाल जनसभा को संबोधित करने से पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री नयाब सिंह सैनी ने कातर पंचायत के उप सरपंच गीता रजवार को शॉल से सम्मानित कर महिला का पैर छुकर आशीर्वाद लिया। फिर भोजपुरी में जनसभा को सम्बोधन करने की शुरुआत की, जिसकी प्रसंशा मैदान में भाग लेने करने लगे। मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि सबसे पहिले आप सबे के दिल से धन्यवाद देत बानि,इतना बड़ संख्या में रउआ सबे जुटल बानी । मुख्यमंत्री सैनी ने आगे कहा कि हमें खुशी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में गति से विकास आगे बढ़ रहा है। महागठबंधन के लोग ऐसी गाड़ी में बैठे है,जिस गाड़ी में हवा नहीं है। उनके पास कोई मुद्दा नहीं है। कोई नीति भी नहीं है,नियत भी नहीं है। राहुल एवं तेजस्वी बोल रहे है आप लोग महागठबंधन को वोट दे दीजिए। हम लोग हर घर में नौकरी दे देंगे। लेकिन आप सब जानते है कि एक तो बस ये बिहार के जनता के साथ छलावा है। ये लोग झूठ के सहारे अपनी गाड़ी को खींचना चाहते है जिसे बिहार की जनता अच्छी तरह जानती हैं।

राहुल बाबा भी उसके झूठ में फंसे है ये मालूम नहीं है 2005 से पहले लालू का जंगल राज था। लालू के राज में ना तो शिक्षा थी,ना स्वास्थ्य था और भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार था। उस वक्त इतना गुंडा राज था कि जब मैं वाल्मिकीनगर के अंदर प्रचार कर रहा था। शाम पांच बजे के बाद जब जाना चाहता था। तब मेरे एक कार्यकर्ता ने कहा कि आप अभी नहीं जा सकते है। तब मैने पूछा कि क्यों नहीं जा सकते तो कार्यकर्ता ने कहा कि कुछ घटना हो सकती है। आप यही रुक जाइए। इस प्रकार का माहौल बिहार का था,जो पूरी दुनिया के अंदर बिहार को बदनाम करने का काम किया है। मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि महागठबंधन के लोगों के पास कोई मुद्दा नहीं है। ये राहुल बाबा कभी संविधान की किताब उठाकर घुमते है।

अगर मोदी जी प्रधानमंत्री तीसरी बार बन गए,संविधान को खतरा हो जाएगा। मैं कांग्रेस और तेजस्वी को कहना चाहता हूं,मोदी जी के चौथी बार प्रधानमंत्री बनेंगे तब भी देश को खतरा नहीं है। खतरा तो राजद और कांग्रेस को है। राजद और कांग्रेस ने बिहार को पीछे करने का काम किया है,बिहार को लूटने का काम किया है। इन्होंने कहा कि हरियाणा में चुनाव के समय राहुल बाबा आया,जाकर कहने लगा कि वोट चोर,गद्दी छोड़। मैंने कहा कि 55 साल तक शासन किया है,आपकी तीन पीढ़ियों ने शासन किया है। लेकिन हरियाणा के लोगों को मैने काम करके दिखाया है। जब इनके पास कोई मुद्दा नहीं होता तो ये वोट चोर की बात करते है। ये वोट चोर खुद है। राहुल के बयान मोदी जी वोट के लिए डांस कर सकते हैं इस पर मीडिया से बात करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी ने पलटवार करते हुए कहा कि डांस तो कांग्रेस कर रही है। इंडी गठबंधन डांस कर रही है।

डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर ने जो पवित्र संविधान बनाया है। उस संविधान की किताब को लेकर राहुल गांधी डांस कर रहा है। कभी ईवीएम को गाली दे रहा है,कभी राहुल बोलता की वोट चोरी हो गई वो कितना डांस कर रहा है। चुनाव में क्या मुद्दा लेकर डांस कर रहा है,लोगों ने नाकार दिया है। अब बिहार के लोग नकारने वाले है। बिहार में एकतरफा जन समर्थन मिल रहा है। मैं जहा भी जा रहा हूँ बिहार के लोगो मे राजग गठबन्धन के प्रति जोश और उत्साह है। इन्होंने कहा कि मुझे खुशी और गर्व है कि तरारी के जनता को ऐसा युवा विधायक मिला है जो कम समय मे ही क्षेत्र में 950 करोड़ की राशि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए लाया और तेजी से उसपर काम हो रहा। इस विकास के गाड़ी को और तेज रफ्तार देने के लिए 6 नवम्बर को विशाल प्रशांत को कमल के फूल का बटन दबाना है । इन्होंने जनता से पूछ कर विशाल प्रशांत को जीत का आशीर्वाद भी दिया। इन्होंने कहा कि आपका एक एक मत राष्ट्रहित में और राज्य के विकास में भागीदारी होगा जो देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के हाथों को मजबूत करेगा। वही पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल एवं दिल्ली महरौली के विधायक गजेंद्र यादव ने कहा कि आप सब यहां से फिर विशाल प्रशांत को जिताकर सदन भेजने का काम करे , हमलोग यहां का विकास में सहभागी बनकर और गति देंगे। वही पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी इतनी बड़ी संख्या में हो रही है जो नीतीश कुमार जी का महिला सशक्तिकरण का बड़ा उदाहरण है नही तो यहां लालू जी के कार्यकाल में घर से बाहर नही निकलती थी। एमएलसी प्रमोद चन्द्रवंसी ने कहा कि भाजपा और एनडीए ने जो सम्मान मेरे जैसे चंद्रवंशी के बेटे को मिला है वह सम्मान विपक्षी कभी नही दे सकता। बिहार सरकार ने न्याय के साथ सभी वर्गों के कल्याण हेतु काम किया है। आपकी एक चूक से बिहार का विकास रुक जाएगा और फिर बिहार बर्बादी के कगार ओर चला जाएगा। बिहार के विकास के रफ्तार को और गति देने के लिए विशाल प्रशांत को एक एक मत दे। जात पात से ऊपर उठकर विकास कार्यो के लिए अपना मत विशाल प्रशांत को दे। वही भाजपा प्रत्यासी विशाल प्रशांत ने मंच से ही सबको प्रणाम कर कहा कि यह मेरा ही नही बल्कि मेरे पिता श्री नरेन्द्र पांडेय उर्फ सुनील पांडेय जी का भी कर्म क्षेत्र है जहां आप सभी का आशीर्वाद हमेसा मिला है। आपका मेरे प्रति विश्वास और भरोसा ही हमारी असली पूंजी है। मैं क्षेत्र के विकास के लिए सिर्फ घोषणा नही बल्कि मेरा प्रण और दृढ़ संकल्प है कि जब तक हमारा क्षेत्र हर क्षेत्र चाहे वो कृषि हो, रोजगार हो, खेल हो , शिक्षा हो , स्वास्थय हो सभी मे नम्बर वन नही बन जाता मैं चैन से नही बैठूंगा। कार्यक्रम को सम्बोधित करने वाले प्रमुख लोगो मे प्रीति चन्द्रवंसी, वंदना राजवंशी, सुनील सिंह,विनोद सिंह, सोनू पांडेय,राधेश्याम केशरी,शरतचन्द्र चन्द्रवंसी,रूप नारायण प्रसाद, आनंद गुप्ता,दीपक कुमार, राजकुमार कुशवाहा, मिथलेश कुशवाहा,सोनू वर्मा,अशोक कुशवाहा, मुखिया हेमंत सिंह, शिव जी सिंह,पुष्पा यादव, सुनील कुशवाहा,पंकज पासवान, अंकित चन्द्रवंसी, अभय विश्वास भट्ट, शशि चौधरी,राकेश रंजन पुतुल , उदय सिंह समेत कई लोग थे।
